Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • इंदौर में राह चले युवक को गोली मारी, हालत गंभीर 
    इंदौर में बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे युवक को पैर मे गोली लग गई। गुरुवार सुबह 7.30 बजे हुई इस घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
  • दिल्ली से लौटते ही समीक्षा बैठक में जुटे CM 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे के बाद गुरुवार को भोपाल में एक के बाद एक कई बैठकें की। सुबह 10 बजे वह दिल्ली से भोपाल पहुंचे। सुबह 11.10 पर ST/SC और ओबीसी वर्ग की छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा बैठक की। इसके बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत मध्य प्रदेश के तीन आवेदकों को प्रमाण-पत्र देंगे। दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय में यह प्रमाण-पत्र सौंपे जाएंगे। शाम 3.30 बजे पौधरोपण की तैयारियों को लेकर भोपाल कलेक्टर और अन्य अधिकारियों संग बैठक करेंगे। 4 बजे जल जीवन मिशन, शाम 5 बजे परिवहन विभाग व 6 बजे नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा करेंगे।
     
  • मानसून सत्र में गूंजेगा नर्सिंग घोटाला 
    कांग्रेस नर्सिंग घोटाले पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है। मानसून सत्र से पहले 30 जून को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। पार्टी नर्सिंग घोटाले को सदन में प्रमुखता से उठाएगी। कई विधायकों ने इससे संबंधित सवाल भी लगाए हैं। कांग्रेस ने विधायकों को नर्सिंग कॉलेज और जल जीवन मिशन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सत्र के पहले दिन 1 जुलाई को नर्सिंग के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 
  • भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 
    विधानसभा के मानसून सत्र के बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित 1000 से अधिक नेता शामिल होंगे। बैठक जुलाई के पहले सप्ताह में बुलाने की तैयारी है। इसमें संगठन चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। सदस्यता अभियान की तारीख और कार्यक्रम तय होगा।