Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • भोपाल में बदमाशों ने मारी चाकू, युवक गंभीर 
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां आए दिन लूट चोरी और चाकूबाजी के वारदातें हो रही हैं। बुधवार सुबह भोपाल के हनुमानगंज इलाके में बाल बिहार के पास सफदर और हमज़ा नाम के बदमाशों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है। एडिशनल डीसीपी शालनी दीक्षित ने बताया कि बदमाशों ने अमन को डीआईजी बंगला के पास चाय के बहाने बुलाया और बाल बिहार ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। 

  • ट्रैक पर बुलडोजर, प्लेटफार्म पर दौड़ा ट्रैक्टर  
    जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम सात बजे ट्रैक्टर चलता देख यात्री हैरान हो गए। इतना ही नहीं वहां पटरियों के बीच ट्रेन की बजाय जेसीबी दौड़ रही थी। जेसीबी तो पटरियां उखाड़ रही थी, लेकिन ट्रैक्टर प्लेटफार्म पर क्यों आया, यह समझ से परे है। इसी दौरान प्लेटफार्म पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे, लेकिन रेलवे का अमला नदारद था।   
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय MP प्रवास पर 
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे हैं। राष्ट्रपति बुधवार शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वह एमजी रोड आएंगी। 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से मुलाकात करेंगी। 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी। 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी। डिनर और रात्रिविश्राम इंदौर में ही होगा। राष्ट्रपति 19 सितंबर की सुबह 9.50 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। 10.10 बजे महाकाल मंदिर में आरती पूजन और फिर 11.30 बजे वापस इंदौर आएंगी। 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच होगा। दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से रवाना होंगी।
  • जेल में बंद MLA से मिलेंगे जीतू पटवारी   
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को रायपुर जाएंगे। वहां सेंट्रल जेल में बंद में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। जीतू सुबह 9.55 बजे भोपाल से रायपुर रवाना होंगे। 11.25 बजे रायपुर जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात होगी। 3.40 बजे भोपाल रवाना होंगे। 
  • कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा भोपाल में 
    कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा 20 सितंबर को राजधानी भोपाल में होनी है। सोयाबीन के दाम 6 हजार क्विंटल किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य नेता रातीबड़ में जुटेंगे। यहां से ट्रैक्टर में सवार होकर वह राजधानी पहुंचेंगे। 
  • CM मोहन यादव करेंगे समीक्षा बैठकें 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक लेंगे। 11.45 बजे वह कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग और दोपहर 12.30 बजे श्रम विभाग की समीक्षा करेंगे। शाम 4.50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे।