Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • CM मोहन यादव दिल्ली दौरे पर 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को दिल्ली जाएंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर वह निगम मंडल और प्राधिकरणों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों के संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही सदस्यता अभियान की जानकारी देंगे। 
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 114वां संस्करण रविवार को है। मध्य प्रदेश के सभी बूथों में पार्टी के सीनियर नेता नए सदस्यों के साथ पीएम के मन की बात सुनेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के शिवाजी नगर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनेंगे।
  • बूथ स्थर पर होगी चाय चर्चा
    भारतीय जनता पार्टी रविवार को बूथ स्तर पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम करेगी। इस दौरान सभी बूथों पर सदस्यता अभियान की समीक्षा कर आगे की रणनीति से अवगत कराया जाएगा।