Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव आईएएस अनुराग जैन आज मंगलवार सुबह 7:30 को भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे मंत्रालय पहुंचकर वह पदभार संभालेंगे। सीएस 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के दौरान उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे भोपाल से पुणे रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे शिवश्रष्टि थीम पार्क शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित बने इस पार्क का भ्रमण करेंगे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। सीएम दोपहर 3.30 बजे रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7.40 सीएम भोपाल रवाना होंगे। 
  • CM मोहन यादव से मिलेंगे कांग्रेस विधायक
    कांग्रेस विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों दल सुबह 10 बजे सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। सरकार ने भाजपा विधायकों से 100-100 करोड़ का  प्रस्ताव मांगा है, लेकिन कांग्रेस विधायकों से प्रस्ताव नहीं मांगे। इसी सिलसिले में वह आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। 
  •  भाजपा की सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
    भाजपा की सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही दूरस्थ इलाकों और जहां लोगों के पास फोन नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी ने सदस्यता का लक्ष्य बढ़ाकर दो करोड़ कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी में सदस्यता अभियान चलाएंगे।