Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • भोपाल में शुरू आज से कॉन्क्लेव
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू होगा। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के इन्वेस्टर और खनिज अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री उद्योगपतियोंसे चर्चा भी करेंगे। 
  • रानी दुर्गावती लोक निर्माण 
    मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रानी दुर्गावती लोक निर्माण के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई है। जो दुर्गावती लोक में किए जाने वाले कामों को मंजूरी देगी। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से इसे मंच दिलाएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, वन मंत्री रामनिवास रावत, संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। 
  • 1 जनवरी से होगी जनगणना 
    मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से जनगणना होगी। जनगणना तक MP पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर अमल नहीं होगा। सरकार के पास ढाई माह का मौका है, इस दौरान पुनर्गठन आयोग की अनुशंसाएं लागू कर सकती है। जनगणना कार्य 2011 से लंबित है। 
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती आज 
    महर्षि वाल्मीकि जयंती गुरुवार, 17 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां कीर्तन भजन के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां भी होंगी।