Latest MP News 11 November 2024 : PRSI भोपाल चैप्टर की कार्यकारिणी गठित, मनोज द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज मिश्रा सचिव बने

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा में प्रचार प्रसार का आज सोमवार, 11 नवंबर को आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड में चुनावी सभाएं करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चैप्टर की आमसभा
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) भोपाल चेप्टर की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें भोपाल चेप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोज द्विवेदी अध्यक्ष और पंकज मिश्रा सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी 2 साल के लिए है।

  • बुधनी-विजयपुर में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
    मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। 13 नवंबर को यहां मतदान और 23 को मतगणना है। आज सोमवार शाम 6 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकेंगे। बुधनी में शिवराज सिंह चौहान और विजयपुर में जीतू पटवारी प्रचार करेंगे।
  • झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को विजयपुर में रात्रि विश्राम किया। यहां उन्होंने अलग-अलग समाजिक संगठनों की बैठकें ली। सोमवार सीएम झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। झारखंड की 43 विधानसभा सीटों में 13 नवंबर को मतदान है।
  • CM मोहन यादव के कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 8:40 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से रांची रवाना होंगे। वह गढ़वा और सिमरिया जिले में चुनावी सभाएं करेंगे। शाम 5:15 बजे भोपाल पहुंचेंगे। शाम 7:15 बजे सुंदरलाल पटवा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
  • बारातियों की बस पलटी, कई घायल
    कटनी जिले के कैमोर से मुस्लिम समाज की बारात लेकर कटंगी लौट रही बस कुठला थाना के कन्हवारा मार्ग पर पलट गई। हादसे में बस सवार 2 दर्जन बाराती घायल हो गए। स्‍थानीय लोगों ने बारातियों को बस से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा सोमवार सुबह 4 बजे की बताई जाती है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story