Latest MP News 14 November 2024: भोपाल से बेंगलुरु-हैदराबाद की फ्लाइट जल्द, BJP बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ आज

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
भोपाल से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 15 दिसंबर से फ्लाइट शुरू होगी। भाजपा का बूथ संगठन पर्व गुरुवार से प्रारंभ होगा। MP कांग्रेस की बैठक 19 और 20 नवंबर को होगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • CM मोहन यादव महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह महाराष्ट्र के मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में चुनावी जनसभा करेंगे। सीएम अमरावती के चिखलदरा में दोपहर 12.45 बजे और 2.30 बजे अचलपुर के चांदूर बाजार में जनसभा करेंगे। शाम 5.15 बजे भोपाल रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे।
  • बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट 15 दिसंबर से
  • भोपाल के राजभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर शेडयूल में बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयर इंडिया ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरइंडिया की सहयोगी एयरलाइंस 15 दिसंबर से भोपाल से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। वर्तमान में भोपाल से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर, उदयपुर, रायपुर व लखनऊ के लिए फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं। विंटर शेड्यूल में पुणे, गोवा, दतिया जैसे नए डेस्टिनेशन होंगे। इस तरह भोपाल का कनेक्शन 12 शहरों से हो जाएगा।
  • MP का पहला खादी मॉल भोपाल में बनेगा
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश का पहला खादी मॉल तैयार हो रहा है। खादी के कपड़े, हैंडीक्राफ्ट और अन्य कुटीर उत्पाद अब खादी मॉल में मिलेंगे। एमपी नगर के जोन-1 में मौजूद 3 मंजिला चित्तौड़ कॉम्पलेक्स को मॉल का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए एमपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले छह माह में यह बनकर तैयार होगा। एमपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने कॉम्पलेक्स में स्थित सरकारी कार्यालयों व बीमा कंपनियों के दफ्तरों को खाली करा लिया है। सिविल स्ट्रक्चर को छोड़कर पुराने दफ्तरों को तोड़ दिया गया है। मॉल का फर्स्ट फ्लोर पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की कला और संस्कृति से जुड़े हैंडीक्राफ्ट की स्थाई एग्जिबिशन कम सेल सेगमेंट होगा।
  • भाजपा बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ आज
  • भाजपा का बूथ संगठन पर्व गुरुवार से प्रारंभ होगा। यह 20 नवंबर तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे भोपाल के हुज़ूर विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार मंडल वार्ड-80 के बूथ क्रमांक-223 पर पहुंचकर इसका शुभारंभ करेंगे।
  • MP कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक 19 को
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव गठित कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 नवम्बर को बुलाई गई है। दो दिवसीय बैठक की सूचना सभी पदाधिकारियों को भेज दी गई है। 19 नवम्बर को सुबह 10 बजे स्थाई आमंत्रित सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की संयुक्त बैठक होगी। दोपहर में सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। 20 नवम्बर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे।
  • प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एनआई का दूसरा जमानती वारंट
  • मुंबई की एक विशेष अदालत ने भाजपा की पूर्व सांसद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। वर्ष 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में उनके खिलाफ यह दूसरा वारंट है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत में पेश नहीं होने के कारण उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। प्रज्ञा ठाकुर स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत में हाजिर नहीं हुई थीं।
  • प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने बुधवार को कोर्ट को बताया कि उनका भोपाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकतीं हैं। इसके बाद जज ने फिर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ खिलाफ नया जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया। उन्हें 2 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश भी दिया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story