Haribhoomi Exclusive: संविधान बदलने के सवाल पर क्या बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, रात 8 बजे देखें खास बातचीत

CM Mohan Yadav Interview: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को हरिभूमि से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस हारी हुई लड़ाई की अंतिम छोर पर है। 2019 में उसकी एक सीट छिंदवाड़ा बच गई थी। इस बार उसे भी जीतेंगे।

CM Mohan Yadav Interview: भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी संविधान बदल देना चाहते हैं..? केजरीवाल जेल से आ गए, आप लोग घबरा तो नहीं रहे..? 29 की 29 ..कितना परेशान हो रहे हैं इससे? कुछ ऐसे सवालों के जवाब दिए हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने। मौका था हरिभूमि व INH के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी से खास बातचीत का।

वीडियो देखें

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के साथ हुई अब तक की सबसे बेबाक बातचीत का प्रसारण शनिवार, 11 मई की रात 8 बजे INH टीवी किया जाएगा। पेश हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से बातचीत के कुछ खास अंश...।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल-जवाब

सवाल: पहले के चुनाव और अब के चुनाव में क्या अंतर देख पा रहे हैं?
जवाब: एक ऐसे बेदाग नेतृत्व के रूप में अपना 10 साल का कार्यकाल चला चुके प्रधानमंत्री जी। हमको तुलनात्मक रूप से सिर्फ मोदी का नाम लेना है और जनता अपने आप जुड़ती है। कांग्रेस और उनके सहयोगी एक हारी हुई लड़ाई के आखिरी छोर में पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। इसका क्या मतलब है, क्या वह भारत का चुनाव भारत के मुद्दों पर नहीं लड़ना चाहते।

सवाल: भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी भारत का संविधान बदल देना चाहते हैं, इसलिए 400 से ज्यादा सीटें चाहते हैं?
जवाब: एक बात बताइए कि यदि संवैधानिक तौर पर बदलना था तो 10 साल सरकार किसकी रही?

सवाल:अरविंद केजरीवाल कल बाहर निकले हैं, आप लोग घबरा तो नहीं रहे हैं?
जवाब: अरे घबराने का सवाल ही नहीं है, हम तो कह ही रहे हैं, उनको आना ही नहीं चाहिए। और ऐसी जमानते मंजूर करके आना, यह जनता के सामने उनके सारे पर्दे हट गए।

सवाल: 29 की 29... 29 की 29...परेशान तो नहीं हो रहे डॉ मोहन यादव इससे?
जवाब: बल्ली उछल रहे थे कांग्रेस वाले। उनकी एक सीट छिंदवाड़ा की बची है पूरे मध्य प्रदेश में। अबकी बार वह भी जीतेंगे।

सवाल: कल तक कांग्रेस को सत्ता का भूखा बता रहे थे, आज आप पर सवाल उठ रहे हैं?
जवाब: कांग्रेस के अंदर जो कार्यकर्ता है, वह समय का सुदपयोग करना जानता है। वह यह भी मानता है कि कांग्रेस अब ऐसी पार्टी नहीं बची है, जहां रहकर राजनीति की जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story