लोकसभा चुनाव 2024: MP की 6 सीटों के लिए भाजपा का प्लान तैयार, सतना-पन्ना में जनसभा करेंगे CM, नड्डा करेंगे महाकाल दर्शन

JP Nadda and CM Mohan Yadav news: लोकसभा चुनाव की तैयारियां मध्य प्रदेश के महाकौशल और विंध्य रीजन में जोरों पर जारी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पार्टी के अन्य सीनियर नेता पिछले दो दिन से महाकौशल प्रवास पर हैं। सोमवार की देर रात तक उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की। बुधवार को सीएम मोहन यादव जबलुपर, इंदौर, उज्जैन, पन्ना और सतना में प्रचार करेंगे।
#WATCH जबलपुर के संस्कारधानी में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शामिल हुए। (02.04) pic.twitter.com/KD8zd4dpmM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
मंगलवार की रात जबलपुर में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में पहले चरण की सीधी, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट और जबलपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का शेड्यूल
- जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 3 अप्रैल को सुबह जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ सुबह 9 बजे जबलपुर से इंदौर रवाना होंगे।
- सुबह 10.25 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचकर दोनों नेता बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद डॉ यादव सुबह 11.25 बजे उज्जैन से इंदौर पहुंचकर पन्ना के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे पन्ना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे।
- पन्ना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS