भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में लगातार अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 'मोहन सरकार' ने  47 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश में अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, श्योपुर और निवाड़ी के एसपी बदले गए हैं। इनके अलावा भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है। भोपाल के डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी बनाया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईपीएस अफसर अखिल पटेल को डीसीपी क्राइम पदस्थ किया गया है।

9 IAS के फिर किए तबादले 
मध्यप्रदेश में 9 और IAS के तबादले किए गए हैं। उज्जैन कमिश्नर संजय गोयल को सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग बनाया है। श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन संभाग का कमिश्नर बनाया है। अपर आयुक्त रीवा संभाग छोटे सिंह को ग्वालियर संभाग का अपर आयुक्त बनाया है। अपर आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर संभाग सपना निगम को सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी है। 

इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी 
उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजीव रंजन मीना और सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया है। ऋषि गर्ग उपसचिव मध्यप्रदेश शासन को उप सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का जिम्मा दिया है। स्वप्निल वानखेड़े को सह संचालक संस्थागत वित्त को अपर कलेक्टर सतना बनाया है। संजना जैन उप सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास को जिला पंचायत सतना का सीईओ बनाया है। रेखा राठौर सीईओ जिला पंचायत झाबुआ को अपर कलेक्टर खरगोन का जिम्मा सौंपा है।

इन जिलाें में बदले गए SP 

  • अमन सिंह राठौड़ बने शिवपुरी एसपी
  • निवेदिता गुप्ता बनीं सिंगरौली एसपी
  • धर्मराज मीना बने खरगौन एसपी
  • अमन जैन बने छतरपुर एसपी
  • श्रुतकीर्ति सोमंवशी बने दमोह एसपी
  • आदित्य मिश्रा बने राजगढ़ एसपी
  • अभिषेक आनंद बने श्योपुर एसपी
  • मृगाखी डेका बनीं रेल एसपी भोपाल  
  • संतोष कोरी बने रेल एसपी, इंदौर
  • रायसिंह नरवरिया बने निवाड़ी एसपी
  • विनीत कुमार जैन बने अशोकनगर एसपी
  • मनोज कुमार राय बने खंड़वा एसपी
  • वाहनी सिंह बनीं डिंडौरी एसपी

देखें लिस्ट: किस अफसर को कहां भेजा  

एक दिन पहले: 37 आईएएस अफसरों के तबादले 
राज्य सरकार ने एक दिन पहले गुरुवार रात को 37 आईएएस अफसरों के तबादले किए । शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश में गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।