Maihar Maa Sharda Dham: मध्यप्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा धाम में वीआईपी कल्चर समाप्त कर दिया गया है। अब खास लोगों को भी देवी दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगना पड़ेगा। मंदिर प्रशासक व कलेक्टर ने 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले के लिए श्रद्धुलओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

दरअसल, मैहर स्थित शारदा मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अलसुबह 3 बजे देर शाम तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रहती है। इस बीच मंदिर के कर्मचारी और पुलिस-प्रशासन से जुड़े लोग खास लोगों को वीआईपी दर्शन कराते हैं। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। जिसे देखते हुए प्रशासन ने गर्भगृह से वीआईपी दर्शन प्रतिबंधित कर दिया है।

SDM की अपील-वीआईपी सुविधा न मांगें 
मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के निर्णय अनुसार एसडीएम ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिसमें उन्होंने बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि मां शारदा देवी मंदिर में वीआईपी दर्शन और व्यवस्था की डिमांड न करें।

यह भी पढ़ें: Maa Sharda Devi temple: इस मंदिर में रात रुकना मना है, जो भी रुका जिंदा नहीं बचा; वजह जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

मांस-मछली की बिक्री पर पाबंदी
मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान मांस-मदिरा और अंडों की बिक्री भी प्रतिबंधित कर दी गई है। एसडीएम विकास सिंह ने धारा 144 के तहत 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। 

यह भी पढ़ें: आज रात बन रहा पुष्य अमृत योग: पीपल का पत्ता बदल देगा आपकी किस्मत, करना होगा ये सरल उपाय

पर्यटन विभाग ने घोषित किया धार्मिक नगरी
अनुविभागीय दंडाधिकारी विकास सिंह ने आदेश में स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत दण्डनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने मैहर को धार्मिक नगरी घोषित की है। यहां मां शारदा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं।