BJP Membership Campaign: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 24 दिन में 1 करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इतने कम समय में लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के रिकॉर्ड सदस्य बनाना अभूतपूर्व है। पहले चरण में MP में 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने हैं। इनमें 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए। एमपी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेसवर्ता कर जानकारी साझा की। बता दें कि अब पार्टी का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके चलते 28 सितंबर को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक होगी।

95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक, मध्यप्रदेश में संगठन पर्व का पहला चरण 3 सितंबर से शुरू हुआ था। 25 सितंबर तक प्रदेश के सभी बूथों में मेम्बरशिप प्रोग्राम चलाया गया। इसके लिए ऑनलाइन नंबर भी जारी किया गया था। जिसमें मिस कॉल कर लोगों ने सदस्यता ली। इस प्रकार 24 दिन में भी 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने। इनमें से 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए हैं।

28 सितंबर को समीक्षा बैठक
संगठन पर्व में मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और नेताओं ने भी सदस्यता अभियान में सहभागिता निभाई है। सदस्यता अभियान के सफल कार्यक्रम के लिए वीडी शर्मा ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही बताया, 28 सितंबर को समीक्षा बैठक होगी। जो विधानसभा क्षेत्र सदस्यता अभियान में पिछड़ गए हैं, वहां दूसरे चरण में योजनाबद्ध तरीके से सदस्य बनाए जाएंगे। 

1 अक्टूबर से दूसरा चरण 
वीडी शर्मा ने बताया कि संगठन पर्व का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम है। जिसमें अभियान चलाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए हर पोलिंग बूथ में कार्यक्रम किए जाएंगे।