भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बिहार के पटना पहुंचे। बिहार बीजेपी ने गर्मजोशी के साथ मोहन यादव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ने बिहार में यादवों को साधने की कोशिश की। सीएम मोहन यादव ने बिहार के यादवों में जोश भरते हुए कहा कि आप उसी कृष्ण के वंशज हैं, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अधर्मियों का नाश किया था।

मेरी प्राथमिकता इंसान की जिंदगी बदलना
सीएम ने बिहार के लोगों को मध्यप्रदेश में व्यवसाय करने के लिए न्योता दिया। मोहन ने आगे कहा कि आप एमपी आइए..बसना हो तो हमेशा बसने के लिए आएं। मेरी प्राथमिकता आम इंसान की जिंदगी बदलना है। लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की भूमिका अहम है। सीएम ने कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। हम लोगों का रिश्ता शब्दों से ज्यादा भाव का है। माता सीता की जन्मस्थली पर आकर हाथ जोड़कर आप सभी का प्रणाम करते हैं। ऐसी पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं।

'बोलिए वृन्दावन बिहारी लाल की जय'
सीएम मोहन ने कहा कि बिहार के नाम को लेकर कन्फ्यूजन काफी है। बोलिये वृन्दावन बिहारी लाल की जय। भगवान कृष्ण के अभिनन्दन के लिए दो राज्यों यूपी बिहार का नाम एक साथ आ जाता है। इससे बढ़कर कुछ है क्या। ये बिहार सम्राट अशोक और महावीर की धरती है। मैं सौभग्यशाली हूं। हजारों सालों से मध्य प्रदेश बिहार का रिश्ता रहा है। जो यहां राजा बनता था वो पहले मध्यप्रदेश में गावारणार रहता था।

कठनाइयों से हमें घबराना नहीं है 
सीएम मोहन ने कहा कि शिक्षा के मामले में हमारा समाज कितना जागृत है, इसका उदाहरण 5000 पहले से कृष्ण ने दिया है। जो सत्तधीश का वध करे और सत्ता पर न बैठे वो शिक्षा से सबूत हो सकता है। इस देश में चाय बेच कर जिनका परिवार चलता हो वो देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। CM ने फिर कहा कि सभी के जीवन कि कहानी में कठिनाइयां हो सकती हैं। इससे हमें घबराना नहीं है।

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल हुए कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सीए मोहन यादव व अन्य।

एक मजदूर के घर से निकलकर सत्ता के शिखर तक पहुंचे 
कृष्ण चेतना विचार मंच के महासचिव ने कहा कि जब मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया तो देश के 25 करोड़ यादवों में खुशी की लहर दौड़ गई। यादव के एकलौते मुख्यमंत्री हैं मोहन यादव। एक मजदूर के घर से निकल कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे। आप यदुवंशियों के प्रेरणा स्रोत हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप यदुकुल का मन बढ़ाते रहें। जो मोदी को प्यारा है.. वो मोहन हमारा है।  बता दें कि यह पहला मौका है, जब एमपी के किसी सीएम का बिहार में अभिनंदन किया जा रहा है।

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव का अभिनंदन किया गया।