2025 CALENDAR: MP के सरकारी कर्मचारियों का Holidays कैलेंडर; इस साल कम मिलेंगी छुट्टियां

MP Government Calendar 2025
X
MP Government Calendar 2025
MP Government Calendar 2025: मध्य प्रदेश में साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी हो गया है। 365 दिनों में 127 दिन की छुट्टी मिलेगी। 238 दिन सरकारी कामकाज होगा।

MP Government Calendar 2025: मध्य प्रदेश में साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी हो गया है। 2025 के 365 दिनों में सरकारी कर्मचारियों को 127 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 शनिवार और 52 रविवार शामिल हैं। 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। 2024 के मुकाबले में 2025 में छुट्टियां कम हैं। 2024 में 131 सरकारी छुट्टियां थीं। 2025 में 127 दिन छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं।

2025 में 22 सामान्य तो 17 सार्वजनिक अवकाश
2025 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से लेकर 30 मार्च को गुड़ी पड़वा, 6 अप्रैल को रामनवमी और 6 जुलाई को मोहर्रम ये सभी त्योहार रविवार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से इस साल 4 छुट्टियां कम हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने 2025 के लिए 22 सामान्य और 17 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। सार्वजनिक अवकाश में केंद्र-राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि सामान्य अवकाश केवल राज्य के कार्यालयों पर लागू होंगे। इसके अलावा, 68 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद से 3 अवकाश ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Weather Today: भोपाल-ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओला-बारिश का अलर्ट, MP में अगले 4 दिन मौसम खराब

जानें किस महीने कितनी छुट्टियां:

महीना तारीखें छुट्टी का विवरण
मार्च 14, 15, 16 होली, शनिवार, रविवार
अप्रैल 10, 11, 12 महावीर जयंती, शनिवार, रविवार
मई 10, 11, 12 शनिवार, रविवार, बुद्ध पूर्णिमा
29, 30, 31 शनिवार, रविवार, ईद
अगस्त 15, 16, 17 स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, रविवार
सितंबर 5, 6, 7 मिलाद-उन-नबी, शनिवार, रविवार
अक्टूबर 18, 19, 20, 21 शनिवार, रविवार, दिवाली, गोवर्धन पूजा
  • दिवाली पर 4 दिन की छुट्टी
    दिवाली पर 2025 में 4 दिन का अवकाश मिलेगा। दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को है। 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा है। 23 अक्टूबर गुरुवार को भाई दूज का ऐच्छिक अवकाश है। बीच में सिर्फ बुधवार ही वर्किंग-डे रहेगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story