MP Independence Day 2024 Live: मध्यप्रदेश तिरंगे में रंग में रंगा है। पूरा प्रदेश आजादी के जश्न में डूबा है। भोपाल के लाल परेड मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। वही,  30 जिलों में मोहन सरकार के मंत्रियों ने तिरंगा फहराया। बाकी जिलों में कलेक्टरों ने ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर अपने संबोधन में राज्य की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले 5 साल में राज्य के बजट को दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इन उद्योगों से एक साल के भीतर 17 हजार नई नौकरियां सृजित होंगी। इस नई योजना से युवा वर्ग को खास तौर पर फायदा होगा।

युवा शक्ति और गरीब कल्याण मिशन की शुरुआत
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर चार प्रमुख मिशन - युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारा सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की जाएगी। ये मिशन राज्य के उत्थान के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्व-रोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर काम करेंगे।

मध्य प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसके अलावा, मजदूरों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपए की सहायता दीजाएगी। इन योजनाओं का मकसद मजदूरों को सुविधाएं प्रदान करना और उनकी जीवनशैली में सुधार लाना है।

पारंपरिक कला के लिए देश का पहला गुरुकल खुलेगा
मध्य प्रदेश में पारंपरिक कला के लिए देश का पहला गुरुकुल खजुराहो में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का नाम बदलकर पशुपालन, गाय पालन और डेयरी विभाग किया जाएगा। पशु आहार योजना के लिए इस वर्ष 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

राज्य में 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क बनेगी
राज्य में 2024-25 के दौरान 5 हजार 100 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और नवीकरण किया जाएगा। यह योजना राज्य की इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए है। यह विकास कार्य मध्य प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 LIVE UPDATE

लाल परेड मैदान में मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण

BJP कार्यालय में ध्वजारोहण
मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण
78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर मां भारती को नमन् किया।  सीएम ने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

महाकाल का तिरंगा शृंगार 

  • 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में विशेष आरती की गई। भस्म आरती के दौरान महाकाल का तिरंगा शृंगार किया गया। 

कैलाश इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण 
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में ध्वजारोहण किया। बाकी मंत्रियों को गृह जिले के बजाय प्रभार के जिलों में मुख्य अतिथि बनाया है। मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर चीफ गेस्ट हैं। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल सागर में ध्वजारोहण किया। 

भारतीय पु‍लिस सेवा के आयुक्त करेंगे नेतृत्व
भोपाल में मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल करेंगे। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट सोनू कुर्मी निभाएंगे। समारोह में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। 

17 टुकड़ियां होंगी शामिल 
भोपाल में परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल, महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्‍स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्‍वरोही दल होंगे।

जानें किस मंत्री ने किस जिले में किया ध्वजारोहण 

मंत्री       जिले
जगदीश देवड़ा जबलपुर
राजेंद्र शुक्ल   सागर
कैलाश विजयवर्गीय   इंदौर
प्रहलाद सिंह पटेल   रीवा
उदय प्रताप सिंह कटनी
तुलसीराम सिलावट     ग्वालियर
राकेश शुक्ला     अशोकनगर
नारायण सिंह पंवार   रायसेन
नारायण सिंह कुशवाह   शाजापुर
विश्वास सारंग     हरदा
निर्मला भूरिया   मंदसौर
सम्पतिया उइके   सिंगरौली
रामनिवास रावत     दमोह
करण सिंह वर्मा     सिवनी
एदल सिंह कंषाना     दतिया
गोविंद सिंह राजपूत     गुना
नागर सिंह चौहान     आगर
प्रद्युम्न सिंह तोमर     शिवपुरी
चैतन्य काश्यप     राजगढ़
इंदर सिंह परमार    बड़वानी
कृष्णा गौर     सीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी   खंडवा
दिलीप जायसवाल   सीधी
गौतम टेटवाल   उज्जैन
लखन पटेल   विदिशा
नरेंद्र शिवाजी पटेल   बैतूल
प्रतिमा बागरी   डिंडौरी
दिलीप अहिरवार     अनुपपूर
राधा सिंह   मैहर