MP Exit Poll 2024 Live: इस बार भाजपा-कांग्रेस को कितनी सीटें? यहां देखें सबसे पहले एग्जिट पोल

MP EXIT POLL 2024
X
MP EXIT POLL 2024
MP Exit Poll 2024 Live: मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को परिणाम भी घोषित होंगे। नतीजों से पहले लोग एग्जिट पोल से अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं।

MP Exit Poll 2024 Live: मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को परिणाम भी घोषित होंगे। नतीजों से पहले लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। शनिवार को सर्वे एजेंसियां ने अपने-अपने एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान में मध्यप्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति रिपीट होती नजर आ रही है। यानी बीजेपी को 28 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

जानें किसका सर्वे क्या कह रहा

  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया: बीजेपी को 28-29 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि कांग्रेस को 1-0 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • एबीपी- सी-वोटर्स: बीजेपी को 26 से 29 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • India News- D-Dynamic: MP में बीजेपी को 28 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है।
  • जन की बात: बीजेपी को 28-29 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को 1-0 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • इंडिया टीवी-CNX: मध्यप्रदेश में बीजेपी को 28-29 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।
  • न्यूज 18-आईपीएसओएस: बीजेपी को 26 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती नजर आ रही है।
  • जी न्यूज: बीजेपी के सभी 29 सीटें जीतने का अनुमान। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिखा रहा है।

भाजपा और कांग्रेस के अपने दावे
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने 27 सीटों पर किस्मत आजमाई है। इस बार चुनाव अलग ही नजर आ रहा है। कांग्रेस को इस चुनाव में काफी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है कि वे एमपी में इस बार अच्छा परिणाम लाएंगे। 10 से 12 सीटें कांग्रेस के पाले में आ सकती हैं। भाजपा का दावा है कि सभी 29 सीटें उनकी पार्टी जीत रही है। क्लीन स्वीप करने की बात भाजपा नेता कह रहे हैं। हालांकि 4 जून को आने वाले नतीजे बताएंगे कि किसका दावा कितना सही साबित हुआ।

2024: जानें किस एजेंसी का सर्वे क्या कह रहा

एग्जिट पोल एजेंसी बीजेपी+ कांग्रेस+ अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 28-29 0-1 0
सीएनएक्स-इंडिया टीवी 28-29 0-1 0
इप्सोस- न्यूज-18 26-29 1-3 0
चाणक्य- न्यूज-24 29 0-1 0
वीएमआर- टाइम्स नाउ 29 0-1 0
India News-D-Dynamic 28 0-1 0
जन की बात 28-29 0-1 0
ABP सी वोटर 26-28 1-3 0
जी न्यूज 29 0-1 0
हरिभूमि-INH 26-28 1-3 0


2019: एक्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल एजेंसी बीजेपी+ कांग्रेस+ अन्य
न्यूज 18-आईपीएसओएस 24-27 2-4 0
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 27 2 0
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट 21 8 0
न्यूज नेशन 22-24 5-7 0
रिपब्लिक-सी वोटर 24 5 0
एबीपी 22 7 0
इंडिया टुडे-एक्सिस 26-28 1-3 0
पोल ऑफ पोल्स 24 5 0

2019 में क्या थे परिणाम
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट आई थी। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतने की अलग रणनीति बनाई थी। कई दिग्गज इस पर सीट पर पहुंचे थे। कई नेताओं ने यहां अपना ठिकाना तक जमा लिया था। अब चार जून के नतीजे बताएंगे कि कमलनाथ को ही यहां की जनता ने स्वीकार किया है या भाजपा को मौका दिया जा रहा है।

29 सीटों पर 66.87 फीसदी वोटिंग
मध्यप्रदेश में इस बार भी चार चरणों मे मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 29 सीटों पर 66.87% मतदान हुआ है। पिछली बार प्रदेश में 71.16% मतदान हुआ था। इस बार 4.29% मतदान कम हुआ है। इस बार 69.37% पुरुष और 64.24% महिलाओं ने मतदान किया। प्रदेश की सभी सीटों में सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में 79.83% हुआ। रीवा में सबसे कम 49.43% मतदान हुआ है।

इस बार 23 सीटों पर 13% तक कम मतदान, छह पर 2019 से ज्यादा पड़े वोट

चौथा चरण: आठ सीटों पर 2019 से -4.23% कम मतदान

लोकसभा सीट 2024 2019 कम-ज्यादा
देवास 74.86 79.46 -4.6
उज्जैन 73.03 75.40 -2.37
मंदसौर 74.50 77.84 -3.34
रतलाम 72.86 75.66 -2.8
धार 71.50 75.25 -3.75
इंदौर 60.53 69.31 -8.75
खरगोन 75.79 77.82 -2.03
खंडवा 70.72 76.90 -6.18
कुल 71.72% 75.95% -4.23%

तीसरा चरण: 2019 के मुकाबले 0.83% कम वोटिंग

लोकसभा सीट 2024 2019 कम-ज्यादा
राजगढ़ 76.04% 74.39% +1.65%
विदिशा 74.48% 71.79% +2.69%
बैतूल 73.48% 78.15% -4.67%
गुना 72.43% 70.32% +2.11%
सागर 65.75% 65.51% +0.24%
भोपाल 64.06% 65.70% -1.64%
ग्वालियर 62.13% 59.78% +2.35%
मुरैना 58.97% 61.89% -2.92%
भिंड 54.93% 54.42% +0.51%
कुल 66.75% 66.88% -0.13%

दूसरा चरण: 2024 में पिछले चुनाव से किस सीट पर कितना कम हुआ मतदान

लोकसभा सीट 2024 2019 कम-ज्यादा
होशंगाबाद 67.21% 74.22% -6.98%
सतना 61.94% 70.71% -8.77%
टीकमगढ़ 60.00% 66.62% -6.57%
खजुराहो 56.97% 68.31% -11.31%
दमोह 56.48% 65.83% -9.35%
रीवा 49.43% 60.41% -10.9%
कुल 58.35% 67.68% -9.84

पहला चरण: 2024 में पिछले चुनाव से 7.48% कम मतदान

लोकसभा सीट 2024 2019 कितना कम
छिंदवाड़ा 79.83% 82.39% -2.56%
बालाघाट 73.45% 77.61% -4.16%
मंडला 72.84% 77.76 -4.92%
शहडोल 64.68% 74.73 -10.05%
जबलपुर 61.00% 69.43 -8.43%
सीधी 56.50% 69.50% -13
कुल 67.75% 75.23% -7.48%
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story