भोपाल। मध्यप्रदेश के 17 जिलों में जमकर ठंड पड़ रही है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से कम है। खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। खजुराहो में दिन का तापमान 12 डिग्री रहा। रात में भी 6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। नवगांव और दतिया में रात को सबसे ज्यादा सर्दी का अहसास हुआ। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। 18 जिलों में कोहरा छाया रहा।  विजिबिजिटी 50 से 500 मीटर तक रही। मौसम वैज्ञनिकों का कहना है कि बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश के 17 जिले ठिठुर  रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 15 जिलों में हल्के से घना कोहरा छाया रहा। 

आगे क्या: 20 जनवरी से और बढ़ सकती है ठंड 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। सर्द हवा आने लगी है, इस कारण प्रदेश में दिन का मौसम बदल गया है। 20 जनवरी के बाद ठंडी और बढ़ने की संभावना है।  गुरुवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया सहित 15 जिलों में कोहरा छाया रहा।

इन जिलों में रात को ठिठुरन

जिला न्यूनतम तापमान
नवगांव      5.6
दतिया    5.6
खजुराहो  6
टीकमगढ़
गुना  6.6 
ग्वालियर  6.7
सागर  7.7 
सतना   7.8
दमोह   8
राजगढ़  8

इन जिलों में दिन का पारा सबसे कम 

जिला  अधिकतम तापमान
खजुराहो  12
दतिया  15.1
नवगांव    16.8
ग्वालियर 17.4
सतना  19
रीवा  20.2 
टीकमगढ़  20.5 
सीधी  21.6
शिवपुरी  23
पचमढ़ी 23.2

रेल यातायात प्रभावित, हवाई उड़ान पर भी असर
गुरुवार को ​रतलाम, दमोह, खजुराहो, रीवा, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया सहित 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से 300 मीटर के बीच रही। खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, सतना, दतिया में सीवियर कोल्ड डे रहा। बता दें कि खराब मौसम के कारण रेल यातायात भी है। मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 5 से 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।