MP में फिर ठिठुरन: 15 जिलों में न्यूनतम टेंपरेचर 8 डिग्री से नीचे, रीवा-दतिया की रात सबसे ज्यादा सर्द, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। उत्तरी हवा चलने से रात में ठिठुरन बढ़ी है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दतिया और रीवा में रात का पारा सबसे कम 4.5 डिग्री रहा। पचमढ़ी में दिन का टेंपरेचर 20 डिग्री दर्ज किया गया।;

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा है, लेकिन रात में सर्दी से लोग लोग ठिठुर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 38 जिलों में रात का टेंपरेचर एक से 4.5 डिग्री तक गिरा है। 28 जिलों में दिन के तापमान में 4.7 डिग्री तक गिरावट आई है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 24 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम है। दतिया और रीवा की रात प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रही। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में दिन में सबसे ज्यादा ठंड का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा।
आगे क्या: 11 से 14 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्यप्रदेश में उत्तरी हवा चल रही है। दिन में हल्के बादल और ठंडक है। रात का तापमान भी 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। आगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से 11 से 14 फरवरी के बीच प्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 फरवरी को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 13 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। 14 फरवरी को भी सागर, रीवा और ग्वालियर में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
इन जिलों में रात का तापमान सबसे कम
जिला | न्यूनतम तापमान |
रीवा | 4.5 |
दतिया | 4.5 |
राजगढ़ | 5 |
नौगांव | 5.4 |
उमरिया | 5.9 |
पचमढ़ी | 6 |
ग्वालियर | 6.1 |
खजुराहो | 6.4 |
मंडला | 6.4 |
रायसेन | 7.4 |
इन जिलों में दिन का तापमान सबसे कम
जिला | अधिकतम तापमान |
पचमढ़ी | 20 |
दतिया | 21.7 |
सीधी | 22.2 |
खजुराहो | 22.4 |
सतना | 22.4 |
उमरिया | 22.4 |
रीवा | 22.6 |
इंदौर | 22.8 |
ग्वालियर | 22.8 |
जबलपुर | 23.9 |
खरगोन में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान
बड़े शहरों के तापमान पर नजर डालें तो भोपाल में रात का पारा 9 और दिन का 23.7 डिग्री रहा। इंदौर 22.6 और न्यूनतम तापमान 12.6, ग्वालियर में 22.8 और 6.1, उज्जैन में 25, 10.5 और जबलपुर में 23.9 और 7.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में सबसे ज्यादा 4.7 डिग्री दिन के तापमान में गिरावट हुई। वहीं रात का पारा रीवा में सबसे ज्यादा 4.5 डिग्री तक गिरा है। सीधी, खजुराहो, उमरिया, रीवा, रायसेन, शिवपुरी, टीकमगढ़, मलाजखंड, धार, नौगांव, दमोह, नर्मदापुरम, सागर, गुना, बैतूल और छिंदवाड़ा में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम रहा। खरगोन में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। खंडवा में 29.5 और नरसिंहपुर में 29 डिग्री तापमान रहा।