MP में मंत्री संभालेंगे निगम-मंडल: सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट की बढ़ेगी क्षमता, धार में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क

Mohan Yadav Cabinet Meeting
X
भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक, लिए गए अहम निर्णय।
भोपाल में मंगलवार, 10 सितंबर को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट क्षमता वृद्धि, निगम मंडल की कमान मंत्रियों को सौंपने समेत अन्य निर्णय लिए गए।

Mohan Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में निगम-मंडल अध्यक्ष की कमान अब मंत्रियों को सौंपी जाएगी। अभी प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं राज्य सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4800 रुपए करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। यह दोनों फैसले मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं।

कैबिनेट बैठक में सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के लिए 614 करोड़ 53 लाख की मंजूरी दी गई है। इसकी ऊंचाई बढ़ाकर जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि की जाएगी। यहां के जल से क्षिप्रा नदी को निर्मल बनाए रखने और चितावद वृहद परियोजना में जल संग्रहित कर 65 गांवों की 18 हजार 800 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP कैसे बना 'सोयाप्रदेश': दो साल बाद फिर नंबर वन का ताज, महाराष्ट्र और राजस्थान को पछाड़ा

धार में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
भारतमाला परियोजना के तहत धार के पीथमपुर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क स्थापना की मंजूरी दी गई। जामोदी गांव में इसके लिए भू अर्जन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। किसानों को मुआवजे के साथ स्पेशल पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। 85 किसानों को 24 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से दोगुना मुआवजा देने 30 करोड़ 52 लाख का स्पेशल पैकेज आवंटित किया जाएगा। इसकी 50 प्रतिशत राशि यानी 15 करोड 26 लाख राज्य शासन देगी।

यह भी पढ़ें: MP News: धान और मोटे अनाज की सरकारी खरीद, मोहन सरकार ने जारी की तारीखें

सागर मेडिकल कॉलेज
मंत्रिपरिषद ने सागर मेडिकल कॉलेज में पीजी एवं यूजी की सीटवृद्धि और जिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विलय की मंजूरी दी गई है। रिक्त पद भी भरे जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story