Logo
CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी सरकार में हुई उपलब्धियों को लेकर जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 महीने में से 3 महीने आचार संहिता में चले गए। लोकसभा चुनाव में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई जिससे लोकतंत्र प्रभावित हुआ हो।

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियां बताने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस किया। कहा, पिछले 6 महीने में से 3 महीने आचार संहिता में चले गए। लोकसभा चुनाव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिससे लोकतंत्र प्रभावित हुआ हो। सीएम ने कहा, केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश को 6 मंत्री मिले हैं। यादव ने कहा कि अच्छे परिणाम के बाद अच्छा प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश को मिला है। केन बेतवा लिंक योजना से नदी जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। मोहन यादव ने कहा कि काली सिंध योजना का मसाला भी हल हो गया है। गांधी सागर मामले का अच्छा समाधान निकाला जाएगा।

26% अधिक जीएसटी कलेक्शन 
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की तर्ज पर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव होंगी। पिछले साल की तुलना में 26% अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है। अपनी बात को रखते हुए मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना में राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि Gst पिछले वर्ष से 28 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में 19091 करोड़ का  राजस्व प्राप्त हुआ है। लाडली बहनों के खाते में 6 महीने में 9 हजार 455 करोड़ राशि दी गई है।

किसानों के खाते में 1800 करोड़
प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना पर मुख्यमंत्री ने कहा, बालिकाओं के खाते में 34 करोड़ की राशि दी गई। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 118 करोड़ की राशि का अंतरण की गई है। 11 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। रोजगार दिवस पर 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ की राशि वितरित की गई। यादव ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 80 लाख से भी अधिक किसानों के खाते में 1 हजार 800 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। प्रदेश के कॉलेजों से कहा गया है सभी महाविद्यालय अपनी बस चलाएं।

गाइडलाइन के आधार पर लाउडस्पीकर पर कार्रवाई
प्रतिमा निर्माण पर सरकार का बड़ा फैसला आया है। सीएम ने कहा, प्रतिमाएं ठोस पत्थर की बनाई जाएंगी, किसी से आर्डर पर नहीं मंगवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के कलाकारों से प्रतिमा निर्माण का प्रयास चल चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर लाउडस्पीकर पर कार्रवाई की गई। इसके परिणाम सुखद आए हैं। लोगों ने धार्मिक स्थलों से खुद आगे रहकर लाउडस्पीकर हटाए और ला इन ऑर्डर को लेकर भी सरकार सचेत रही एवं जहां घटना हुई वहां कार्रवाई की गई।

मंत्रियों के बंगला निर्माण में पेड़ों की कटाई पर सीएम ने कहा, इसकी तरकीब निकली जाएगी, कम से कम पेड़ कटें, पेड़ शिफ्टिंग करने के भी निर्देश हैं। उन्होंने कहा, अगस्त से पहले मंत्रियों को जिलों के प्रभार मिलेंगे। जहां मंत्री 15 अगस्त के मौके पर प्रभार वाले जिलों में झंडा फहराएंगे। मुख्यमंत्री यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए अपनी सरकार के काम गिनाए हैं।

CM Mohan Yadav Live 

 
5379487