Logo
CM Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट के दूसरे विस्तार के 10 दिन बाद रविवार को विभाग आवंटित कर दिया गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विजयपुर के निवर्तमान MLA रामनिवास रावत वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाए गए हैं।

CM Mohan Yadav Cabinet: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए विजयपुर विधायक रामनिवास रावत (Ramniwas Rawat) को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है। रावत ने अमरवाड़ा उपचुनाव से एक दिन पहले मंत्री पद की शपथ ली थी। रावत कांग्रेस के सिम्बल से 6 बार विधायक निर्वाचित चुने गए, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पाला बदलकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।  

मोहन यादव कैबिनेट में अभी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय अलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान के पास था। नगर सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ अनुसूचित जाति एवं कल्याण विभाग भी संभाल रहे थे। वन मंत्रालय उनसे वापस लेकर राम निवास रातव को सौंपा गया है। 

विजयपुर से 6वीं बार विधायक बने 
रामनिवास रावत ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर की थी। 2023 के चुनाव में वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6वीं बार विधायक निर्वाचित हुए, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अचानक मन बदला और भाजपा में चले गए। 

यह भी पढ़ें: Mohan Cabinet Expansion: मोहन सरकार में मंत्री बने रामनिवास रावत, पहले राज्यमंत्री फिर 15 मिनट बाद ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने से थे नाराज 
भाजपा ज्वाइन करने के बाद रामनिवास रावत ने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया था। दरअसल, वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष जैसे अहम पद जूनियर विधायकों को सौंप दिया, जिससे वह नाराज माने जा रहे थे।  

यह भी पढ़ें: MP पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े पर कांग्रेस मुखर: हेमंत कटारे ने पूछे 10 सवाल, रामनिवास रावत ने सरकार की नियत पर उठाए सवाल 

5379487