CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा को एमपी में हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद मंगलवार को पहली बार छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां जनता का आभार प्रकट किया। मोहन यादव का कार्यक्रम पहले से ही अमरवाड़ा आने का सुनिश्चित किया गया था। चुनावी नतीजे के दौरान मुंबई में रहते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यहां की जनता से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।

प्रदेश की अमरवाड़ा के ग्राम सकरवाड़ा में दोपहर 1 बजे के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा। भाजपा को यहां मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे तौर जनता के बीच पहुंच कर उनका आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे होटल तुलसा में प्रेसवार्ता करते हुए छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट और सिवनी के उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया।