Morena Explosion: मध्यप्रदेश के मुरैना में शनिवार (19 अक्टूबर) को बड़ा धमाका हो गया। इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया। मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। सूचना पर रेस्क्यू टीम पहुंची। एक महिला को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। 

सिलेंडर फटा, पटाखे से तेज विस्फोट 
पुलिस के मुताबिक, मकान के अंदर एक सिलेंडर फट गया। पटाखे भी रखे थे। सिलेंडर से पटाखे में आग लगी और पूरा मकान गिर गया। भयंकर विस्फोट में आगे पीछे के दो-तीन मकान और चले गए हैं। एक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही यह रेस्क्यू पूरा कर लिया जाएगा।