मध्य प्रदेश: कैलारस शक्कर कारखाने की नीलामी के विरोध में फूटा आक्रोश; किसान और कांग्रेसियों ने जमकर किया हंगामा

Morena Ruckus: मध्य प्रदेश के मुरैना में हंगामा मचा है। कैलारस शक्कर कारखाने की भूमि नीलामी के विरोध में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। किसान मंगलवार (21 जनवरी) को 'सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन' करने निकले। 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर किसान ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास धरनास्थल के लिए निकले। पुलिस ने लोगों को रोका तो उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे जौरा विधायक पंकज उपाध्याय समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया है।
फैक्ट्री शुरू करने की मांग को लेकर धरना
कैलारस का शक्कर कारखाना 13 साल से बंद पड़ा है। सरकार कारखाने की भूमि निलाम कर रही है। नीलामी को लेकर किसानों और युवाओं में आक्रोश है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में विपक्षी दल नीलामी का विरोध कर रहा है। फैक्ट्री को वापस शुरू करने की मांग को लेकर चार दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह के साथ होगा जेल भरो आंदोलन निकले। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका तो लोगों ने हंगामा किया। प्रशासन ने विधायक पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
इसे भी पढ़ें: भिंड में बाबू की दबंगई: नवल किशोर ने तहसील ऑफिस में महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
राज्य सरकार कारखाने को नहीं कर रही चालू
पंकज उपाध्याय का आरोप है कि किसानों के लंबे समय से चल रहे धरने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। विरोध में मंगलवार को कारखाने पर सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने बंद पड़े कारखानों को दोबारा चालू करने के लिए 10 करोड़ रुपए के प्रावधान किए हैं। लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के चलते कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने की कोई पहल नहीं हो रही। अंबाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार का कहना है कि प्रदेश सरकार केवल निवेश मीट पर ध्यान दे रही है। स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS