मध्यप्रदेश उपचुनाव 2024: बुधनी में मोहन-शिवराज का रोड शो, CM की मौजूदगी में रमाकांत भार्गव ने भरा नामांकन

MP Assembly By-Election 2024: मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को नाम निर्देशन पत्र भरने का आखिरी दिन है। बुधनी से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शुक्रवार को नामांकन भरा। इस दौरान CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके पहले रमाकांत के समर्थन में रोड शो किया। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा का पर्चा भरवाने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा सहित कई दिग्गज एक साथ नजर आए।
30 अक्टूबर तक नाम वापसी
मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों सीटों के लिए नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
इनके बीच है मुकाबला
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट बुधनी से रमाकांत भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं। रमाकांत के सामने कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है। राजकुमार ने गुरुवार को पर्चा दाखिल कर दिया है। विजयपुर सीट से भाजपा ने रामनिवास रावत पर भरोसा जताया है। रामनिवास ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। रामनिवास को टक्कर देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा आज नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक
बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS