भाजपा सदस्यता अभियान: मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम

BJP membership campaign
X
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्जवलित कर सदस्यता अभियान बैठक का किया शुभारंभ।
एमपी के भोपाल में 21 अगस्त को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। भाजपा ने MP में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल से 55 लाख ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट रखा है।

MP BJP Meeting: एमपी की राजधानी भोपाल में 21 अगस्त को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में नए सदस्य जोड़ने पर जोर दिया गया। भाजपा ने MP में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पिछली बार के सदस्यता अभियान के दौरान एमपी में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे। इस बार बीजेपी ने पिछले साल से 55 लाख ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट रखा है। लक्ष्य प्राप्ति कैसे की जाएगी? वरिष्ठ नेताओं ने इस बारे में मंत्र दिए हैं। पार्टी ने मिसकॉल नंबर भी जारी कर दिया है।

संगठन को मजबूत करने में जुटना है
बैठक में वीडी शर्मा ने कहा कि सभी को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटना है। संगठन पर्व के रूप में अभियान चलाना है। जिस बूथ को हम लोकसभा और विधानसभा में हारे, उसे मजबूत करना है। सभी सांसद, विधायक, निकायों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के जा प्रतिनिधियों को पहुंचना होगा। दो दो क्षेत्रों को लेकर काम करेंगे। रोज की रिपोर्ट के साथ मॉनिटरिंग भी करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत से, हमने न केवल विधानसभा चुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया, बल्कि लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीट पर जीत दर्ज की है।

मिस्डकॉल सदस्यता अभियान नंबर जारी
वीडी शर्मा ने कहा कि कम समय में लक्ष्य बड़ा है। सभी समूहों और संगठनों तक पहुंचें, एक दूसरे पर छोड़ना नहीं है। अमित शाह ने कहा है कि इस अभियान को लेकर वह भी बीच में होंगे। सदस्यता अभियान के लिए बीजेपी 4 तरीके अपनाएगी। मिस्ड कॉल से भी सदस्यता होगी। इसे लेकर बीजेपी ने मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान का नंबर 8800002024 जारी कर दिया है। हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। साथ ही क्यूआर कोड और नमो एप से भी सदस्यता होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद
भाजपा की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।

अभियान से बढ़ेगा नेताओं का कद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सदस्यता अभियान से हर जिले के नेताओं का कद तय होगा। बीजेपी अघोषित रूप से सदस्यता अभियान की समीक्षा करेगी। अधिक लोगों को जोड़ने वालों की लिस्ट तैयार होगी। साथ ही निष्क्रिय नेताओं की भी सूची तैयार होगी। सक्रियता के आधार पर आने वाले समय में तवज्जो मिलेगी। संगठन के साथ सरकार में तवज्जो मिलेगी। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

जिले में बनेगी चार लोगों की टीम
सदस्यता अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 सदस्यता टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर 1 प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे। जिला स्तर पर एक संयोजक के साथ तीन नेता इस अभियान में सदस्य बनाए जाएंगे। इसी तरह 5-6 बूथों को मिलाकर बनाए गए शक्ति केंद्र पर भी टोली बनेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story