कांग्रेस में बड़ा बदलाव: प्रियव्रत को मिली संगठन की कमान, जयवर्धन संभालेंगे यूथ कांग्रेस; इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

Madhya Pradesh Congress news: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश पदाधिकारियों के कामकाज में बड़ा बदलाव किया है। PCC चीफ जीतू पटवारी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिवों को विभिन्न विभागों का इंचार्ज बनाया है। इसके दिग्विजय सिंह के भतीजे प्रियव्रत सिंह को संगठन प्रभारी और इलेक्शन मैनेजमेंट जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जबकि, संगठन प्रभारी रहे राजीव सिंह पॉलिटिकल एडवाइजर और केके मिश्रा मीडिया एडवाइजर बनाए गए हैं।
दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को दोहरी जिम्मेदारी मिली है। मंदसौर जिले के साथ वह युवक कांग्रेस के भी प्रभारी बनाए गए हैं। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे महिला कांग्रेस, प्रतिभा रघुवंशी बाल कांग्रेस, निलय डागा कांग्रेस सेवादल, मृणाल पंत NSUI, जय हार्डिया लीगल सेल, अभय तिवारी रिसर्च और कम्युनिकेशन डिपॉर्टमेंट के प्रभारी बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं महासचिवों के मध्य कार्यों का बँटवारा किया गया है।
— MP Congress (@INCMP) January 9, 2025
सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/bS2aeUEnOy
कल से दो दिन भोपाल में बैठक
कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा निकालने जा रही है। 26 जनवरी को यह यात्रा डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू से शुरू होगी। राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए 10 और 11 जनवरी को भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।
प्रियव्रत के साथ संजय कामले भी संभालेंगे संगठन
एमपी कांग्रेस में पहली बार दो संगठन प्रभारी बनाए गए हैं। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जीतू पटवारी को पत्र लिखकर पद छोड़ने की पेशकश की थी। इसके चंद घंटे बाद ही पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह और संजय कामले को संगठन प्रभारी का दायित्व सौंप दिया गया। कांग्रेस में प्रशासन की जिम्मेदारी अब गौरव रघुवंशी संभालेंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS