MP couple Online married in Canada: भारत में समय के साथ शादी के तौर-तरीके काफी बदल गए हैं। हाल ही में कनाडा में हुई एक शादी सुर्खियों में हैं, जिसमें भारत में बैठे पुरोहित ने ऑनलाइन तरीके से शादी कराई। कपल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का रहने वाला है। काम की व्यस्तता के चलते भारत नहीं आ पाया तो कनाडा में ही वर्चुअल तरीक से शादी का निर्णय लिया।

वीडियो देखें...

सिवनी के बारापत्थर कॉलोनी में निवासी पुरोहित राजेंद्र पांडेय ने बताया कि यह शादी कनाडा के टोरंटो शहर में विधि विधान से कराई गई है। वर और वधु दोनों पक्ष भारतीय हैं। कनाडा में नौकरी करते हैं, वह भारतीय परंपरा के अनुसार शादी करना चाहते थे।