MP News: वन विभाग को मिलीं 51 नई स्कार्पियो, बढ़ेगी सुरक्षा और निगरानी

MP Forest Department New Vehicle
X
वन विभाग को मिलीं 51 नई स्कार्पियो
मध्य प्रदेश वन विभाग को 51 नई स्कार्पियो वाहनों की सौगात मिली है। इन नए वाहनों के मिलने से विभाग की सुरक्षा और निगरानी कार्यों में सुधार होगा।

MP News: मध्य प्रदेश वन विभाग को 51 नई स्कार्पियो वाहनों की सौगात मिली है। इन नए वाहनों के मिलने से विभाग की सुरक्षा और निगरानी कार्यों में सुधार होगा। ये नई स्कार्पियो वन क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्य उद्देश्य
बता दें, इन 51 नई स्कार्पियो वाहनों का मुख्य उद्देश्य जंगलों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। यह वाहन जंगल में गश्त लगाने और वाइल्डलाइफ संरक्षण के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। इन वाहनों की मदद से वन कर्मी कठिन क्षेत्रों में आसानी से पहुंच सकेंगे।

MP Forest Department New Vehicle list
New Vehicle list
MP Forest Department New Vehicle list
MP Forest Department New Vehicle list
MP Forest Department New Vehicle list

ये भी पढ़ें- Train News: यात्रियों को बड़ी राहत इन ट्रेनों में अब 2 की बजाय होंगे 4 जरनल कोच, देखें लिस्ट

बेहतर सुविधा
बताया जा रहा नई स्कार्पियो वाहनों में सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो लंबी दूरी पर गश्त करने में सहायक साबित होंगी। इन वाहनों में उच्च गुणवत्ता के इंजनों के साथ-साथ बेहतर सस्पेंशन और चार पहिया ड्राइव की सुविधा भी है, जिससे मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से यात्रा की जा सकेगी। राज्य सरकार ने वन्यजीवों और जंगलों की रक्षा के लिए इस कदम को उठाया है, ताकि अवैध शिकार, पेड़ की कटाई और अन्य पर्यावरणीय अपराधों को रोका जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story