Logo
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने गुरुवार को 14 मंत्रियों को बंगले आवंटत कर दिए। सरकार के कुछ मंत्री अब भी सरकारी बंगले के इंतजार में हैं।

MP Govt minister Bungalows allotted : मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के मंत्रियों को गुरुवार को आखिरकार आवास आवंटित कर दिए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सिविल लाइन स्थित बी-7 बंगले में रहेंगे। जबकि, राजस्व मंत्री करण वर्मा को चार इमली स्थित बी-22 बंगला आवंटित किया गया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा चार इमली स्थित अपने पुराने बंगले बी-11 में रहेंगे।

जानें किस मंत्री को कहां पर मिला बंगला

क्रमांक

 मंत्री का नाम 

नवीन आवंटत बंगला 

रिमार्क 

1 प्रहलाद सिंह पटेल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री
बी-7 सिविल लाइन भोपाल रिक्त होने की प्रत्याशा में 
2 करण सिंह वर्मा, राजस्व मंत्री  बी-22 चार इमली भोपाल पूर्व में आवंटित आवास ई-8/17 चार इमली निरस्त कर खाली होने पर 
3 उदय प्रताप सिंह परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री बी-17, 74 बंगला भोपाल   रिक्त होने की प्रत्याशा में 
4 सम्पतिया उइके बी-12ए, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
5 निर्मला भूरिया, बी-10, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
6 नारायण सिंह कुशवाहा बी-11 चार इमली भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
7 सम्पतिया उइके बी-12ए, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
8 नागर सिंह चौहान, बी-12, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
9 राकेश शुक्ला, बी-19, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
10 चैतन्य काश्यप बी-2, काशियाना बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
11 धर्मेंद्र सिंह लोधी बी-11, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
12 दिलीप जायसवाल बी-02 चार इमली भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
13 लखन पटेल C-14, शिवाजी नगर भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में 
14 गौतम टेटवाल C-1, 74 बंगला भोपाल  रिक्त होने की प्रत्याशा में


राजस्व मंत्री का बंगला बदला, राज्य मंत्रियों को C टाइप बंगले 
मप्र सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को भोपाल की लिंक रोड स्थित 74 बंगलों में आवास आवंटित किए गए हैं। सभी कैबिनेट मंत्रियों व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों को बी टाइप बंगले आवंटित किए गए हैं। जबकि दो राज्यमंत्रियों को सी टाइप बंगले आवंटित किए गए हैं। राजस्व मंत्री करण वर्मा का पुराना बंगला निरस्त कर 4 इमली में ही नया बंगला आवंटित किया गया है। 

वल्लभ भवन में मंत्रियों के चेम्बर की सूची देखें 

MP Ministers office list
मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को मंत्रालय वल्लभ भवन मं आवंटित ऑफिस की सूची

 

5379487