Logo
MP IAS Transfers: मध्य प्रदेश में चुनाव बाद आईएएस-आईपीएस सहित अन्य अफसरों के तबदले के तैयारी है। 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे, 5 को सूची जारी हो सकती है। 

MP IAS Transfers: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद फेरबदल की तैयारी है। 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे, इसके बाद कई जिलों के कलेक्टर-एसपी सहित अन्य आला अधिकारी बदले जा सकते हैं। आचार संहिता के बीच हुए तमाम घटनाक्रमों व परफारमेंस के आधार पर ऐसे अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि जून के पहले पखवाड़े में ही यह तबादले हो जाएंगे। 

चुनाव के बाद काम पर फोकस 
लोकसभा चुनाव के चलते पिछले ढाई महीने से मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तताएं बढ़ गईं थीं। प्रशासनिक अधिकारी भी चुनावी ड्यूटी में व्यवस्त थे। अब सरकार का पूरा फोसक विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वय पर होगा। यही कारण है कि कमजोर परफारमेंस वाले अधिकारी फील्ड से हटाकर दूसरे अफसरों को मौका दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 

तबादले के दो आधार 
सूत्रों ने बतया कि आधे जिलों के कलेक्टर हटाए जा सकते हैं। इनमें कुछ 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। जबकि, कुछ कलेक्टर्स कमजोर परफॉर्मेंस के आधार पर हटाए जा सकते हैं। कुछ कलेक्टर्स के जिले बदले जाने की तैयारी है। जबकि, कुछ को मंत्रालय में पदस्थ किया जाएगा। 

5379487