MP IPS Promotion 2023: नए साल से पहले 31 IPS अफसरों को मिला तोहफा; सरकार ने जारी किए पदोन्नत के आदेश

MP IPS Promotion 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी राज्य कैडर के 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का फैसला कर दिया है, गृह विभाग ने इनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही पदोन्नत कर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक यानी IG के पद पर प्रमोट कर दिया गए है।
13 पुलिस अधिकारी DIG से IG बने
एमपी शासन के गृह विभाग ने आज प्रदेश में पदस्थ राज्य कैडर के 13 पुलिस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है, शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन सभी अधिकारियों प्रमोशन देते ही पुलिस महानिरीक्षक बना दिया है।

7 साल बाद हुए प्रमोशन
प्रदेश में लगभग 7 साल बाद IG के पद का सूखा खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में IG रैंक के अफसरों की संख्या दो दर्जन के पार हो जाएगी। इससे पहले करीब 2016 तक इतने पद भरे हुए थे। इसके बाद धीरे-धीरे इन पदों पर अफसरों की संख्या कम होती गई।
इन 13 IPS अधिकारियों के हुए प्रमोशन
अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | पदोन्नति उपरांत पदनाम |
रूचिवर्धन मिश्र, भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, पुमु, भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन), पुमु भोपाल |
चंद्रशेखर सोलंकी, भापुरो (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगौन | पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगौन |
चैत्रा एन, भापुसे (2008) | उप पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुमु भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुमु भोपाल |
अनिल सिंह कुशवाह, भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, उज्जैन | पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, उज्जैन |
आर.आर.एस. परिहार मापुरो (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर | पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर |
आर. के. हिंगणकर भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज, इन्दौर | पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज, इन्दौर |
अंशुमन सिंह, भापुसे (2006) | विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मान० मुख्यमंत्री, म.प्र. | पुलिस महानिरीक्षक/ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मान० मुख्यमंत्री, म.प्र. |
मनीष कपूरिया, भापुसे (2006) | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरीय पुलिस जिला इन्दौर | पुलिस महानिरीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरीय पुलिस जिला इन्दौर |
अरविन्द कुमार सक्सेना, भापुसे (2006) | अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन), म.प्र. ग्वालियर | पुलिस महानिरीक्षक/ अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन), म.प्र. ग्वालियर |
विनीत खन्ना, भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल |
हिमानी खन्ना, भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल |
मिथिलेश शुक्ला, भापुसे (2006) | उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा | पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा |
अनुराग शर्मा, भापुसे (2006) | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, (अपराध व मुख्यालय), नगरीय पुलिस जिला भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक / अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, (अपराध व मुख्यालय), नगरीय पुलिस जिला भोपाल |
18 IPS अधिकारी DIG पद पर पदोन्नत
MP Promotion News: राज्य शासन ने 2009 और 2010 बैच के 14 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। इन सभी अधिकारियों की पदस्थापना फिलहाल वहीं रखी गई है जहां वे पदोन्नति के पूर्व पदस्थ थे।
2009 बैच के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
साकेत प्रकाश पांडे, अमित सांघी,सत्येंद्र कुमार शुक्ला, तुषार कांत विद्यार्थी, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनीष कुमार अग्रवाल।
2010 बैच के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
आशुतोष प्रताप सिंह, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, आबिद खान, निमिष अग्रवाल, सिद्धार्थ बहुगुणा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह,विनीत कपूर, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया और हेमंत चौहान।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS