Logo
IAS-IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 3 संभागों के कमिश्नर, कई जिला कलेक्टर और एसपी की नई पदस्थापनाएं की जाएंगी।

IAS-IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 3 संभागों के कमिश्नर, कई जिला कलेक्टर और एसपी की नई पदस्थापनाएं की जाएंगी। वहीं, कलेक्टरी का इंतजार कर रहे 2015 बैच के 8 से अधिक IAS अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

इन अधिकारियों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बता दें, 2015 के आधा दर्जन अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। इस सूची में पार्थ जैसवाल,अदिति गर्ग, हिमांशु चंद्र, ऋतुराज सिंह, रोशन सिंह, मृणाल मीना, हर्ष सिंह, हर्शल पंचोली के नाम है। जबकि 2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को पहले ही कलेक्टर बना दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कटनी, सतना,सागर, आगर मालवा, देवास, अलीराजपुर, खंडवा, रीवा, मंडला, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, खरगौन, नर्मदापुरम, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, दतिया, अशोक नगर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना कलेक्टरों का ट्रांसफर किया जा सकता है। 

एक ही जगह पर जमे अधिकारी बदले जाएंगे
वहीं, मंत्रालय और सतपुड़ा-विंध्यांचल भवन में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों के प्रभार को भी बदला जा सकता है। करीब तीन सालों से कई अधिकारी जमे हुए हैं। उधर पुलिस विभाग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर से PHQ,EOW और लोकायुक्त संस्थानों में पुलिस अधीक्षक बदले जाएंगे। 

5379487