मध्यप्रदेश में मंत्रियों को बंटे विभाग: CM मोहन यादव के जिम्मे गृह, राजेंद्र शुक्ल देखेंगे स्वास्थ्य...जगदीश संभालेंगे वित्त

MP New cabinet
X
मध्यप्रदेश में शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रियों को बांटे गए विभाग की सूची जारी की गई।
MP New Cabinet: मध्यप्रदेश में शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। इसमें मुख्यमंत्री के हिस्से सबसे ज्यादा दस विभाग आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन के पास सामान्य प्रशासन, गृह, विमानन और जेल जैसे अहम विभाग मिले हैं।

MP Govt New Cabinet: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रियों को विभाग का बंटवारा हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद शनिवार रात 10.30 बजे विभागों के बंटवारे की सूची जारी की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह, जेल, सामान्य प्रशासन विभाग, जनसंपर्क, खनिज सहित सबसे ज्यादा विभाग हैं। साथ ही सीएम वे विभाग भी संभालेंगे जो अन्य मंत्रियों के पास नहीं हैं। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया है।

25 दिसंबर को मोहन के मंत्रिमंडल का हुआ था विस्तार
बता दें कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ था। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 18 विधायकों को कैबिनेट और 10 को राज्य मंत्री बनाया था। बता दें 13 दिसंबर को मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवाड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

जानिए....किसे कौन सा मिला विभाग

  • डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) : सामान्य प्रशासन, गृह जेल, औद्योगिकि नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोकसेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय
  • जगदीश देवड़ा (उप-मुख्यमंत्री) : वित्त वाणिज्य कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी
  • राजेंद्र शुक्ला (उप-मुख्यमंत्री) : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

कैबिनेट मंत्रियों को दी इन विभागों की जिम्मेदारी:

MP new cabinetMP new cabinetMP new cabinetMP new cabinetMP new cabinetMP new cabinet

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को दिए गए यह विभाग

MP New Cabinet
MP New Cabinet

राज्यमंत्री को सौंपे गए यह विभाग

MP New Cabinet

कैबिनेट मंत्री :

  • कुंवर विजय शाह: जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
  • कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
  • प्रहलाद सिंह पटेल: पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  • राकेश सिंह: लोक निर्माण विभाग
  • करण सिंह वर्मा: राजस्व
  • उदय प्रताप सिंह: परिवहन, स्कूल शिक्षा
  • संपतिया उईके: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  • तुलसी सिलावट: जल संसाधन
  • एंदल सिंह कंषाना: कृषि विकास एवं किसान कल्याण
  • निर्मला भूरिया: महिला बाल विकास
  • गोविंद सिंह राजपूत: खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • विश्वास सारंग: खेल एवं युवक कल्याण, सहकारिता विभाग
  • नारायण सिंह कुशवाहा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
  • नागर सिंह चौहान: वन पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
  • प्रदुम्न सिंह तोमर: ऊर्जा विभाग
  • राकेश शुक्ला: नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग
  • चैतन्य काश्यप: सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्यम
  • इंदर सिंह परमार: उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, कौशल विकास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) :

  • कृष्णा गौर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, विमुक्त घुमंतू और अर्धघुमंतू कल्याण विभाग
  • धर्मेंद्र लोधी: संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
  • दिलीप जायसवाल: कुटीर एवं ग्रामोद्योग
  • गौतम टैटवाल: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
  • लखन पटेल: पशुपालन एवं डेयरी
  • नारायण सिंह पवार: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

राज्यमंत्री:

  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • प्रतिमा बागरी: नगरीय विकास एवं आवास
  • दिलीप अहिरवार: वन एवं पर्यावरण
  • राधा सिंह: पंचायत एवं ग्रामीण विकास

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story