MP News: विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, जेल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम (24) वर्षीय मोनू चौकसे है।;

Update: 2024-06-01 13:50 GMT
sucide
  • whatsapp icon

MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम (24) वर्षीय मोनू चौकसे है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

केंद्रीय जेल अधीक्षक जांच करने मौके पर पहुंचे
बता दें, विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहना खेजड़ा निवासी मोनू चौकसे पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत करीब 10 दिन पहले केस दर्ज हुआ था। शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल से केंद्रीय जेल अधीक्षक सहित विदिशा से मजिस्ट्रेट जांच करने मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई मनीष चौकसे उसी पंचायत में सचिव हैं।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत जिला जेल पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। मृतक का भाई मनीष ने कहा कि युवती के पिता ने उनके भाई पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल किए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनके भाई को जेल भेज दिया। मृतक मोनू चौकसे खेती किसानी का काम करता था।

Similar News