Logo
जीतू पटवारी ने कहा, सीएम के पद की एक सभ्यता होती है। उसकी भाषा की एक विश्वसनीयता होती है। मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी है। उनकी भाषा गली छाप छोटे-मोटे नेता जैसी हो गई।

MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश में हो रही दलित वर्ग के साथ घटनाओं के विरोध में आंदोलनरत है। राजधानी भोपाल में CM हाउस का घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेरा हिल्स पुलिस थाने के सामने रोका। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वापस लौटने की हिदायत दी, लेकिन लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया।

इससे पहले आमसभा हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, एक-एक कांग्रेसजन और देश के नागरिक को मिलकर, उसकी रक्षा की शपथ लेना है। खड़े हो जाओ, हाथ ऊंचे करो और शपथ लो। जब तक जातिगतगणना प्रदेश और देश में नहीं हो जाती, तब तक प्रदेश का एक-एक साथी, हमारे बाबा साहब आंबेडकर का अनुयायी, चैन की सांस नहीं लेगा।

मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी - PCC चीफ
जीतू पटवारी ने कहा, सीएम के पद की एक सभ्यता होती है। उसकी भाषा की एक विश्वसनीयता होती है। मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी है। उनकी भाषा गली छाप छोटे-मोटे नेता जैसी हो गई। PCC चीफ ने कहा कि यह लड़ाई छोटी-मोटी नहीं है। राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा का प्रण लिया है। जिसमें आरक्षण की रक्षा, जातिगत जनगणना की बात है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होगी।

दलितों के साथ हो रहा अन्याय 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, दलित वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव और अन्याय किया जा रहा है। राहुल गांधी जातिगत गिनती की बात कही है। ये पता चलाना चाहिए कि कितने लोग किस वर्ग के हैं, ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके।

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जेपीसी जांच की मांग
बता दें, अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की JPC जांच और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 5 दिन पहले देशभर में प्रदर्शन किया। भोपाल में भी प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इस दौरान पानी के प्रेशर से दो विधायक नीचे गिर गए।

5379487