मऊगंज में ट्रक से भिड़ी महाकुंभ यात्रियों की कार: धार में महाकाल से लौट रहे श्रद्धालु दुर्घटनाग्रस्त; अलग-अलग 3 हादसों में 8 मौतें

MP Road Accident Updates: मध्य प्रदेश में हुए 3 सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। इतने ही लोग घायल हैं। रविवार (23 फरवरी) सुबह मऊगंज में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई।;

Update:2025-02-23 13:35 IST
Maharashtra car accidentMaharashtra car accident
  • whatsapp icon

MP Road Accident Updates: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हुए 3 हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, इतने ही लोग घायल हैं। रविवार (23 फरवरी) सुबह मऊगंज में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि, 2 लोग घायल हैं। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ मेले से लौट रहे थे। वहीं खंडवा में बोलेरो और ट्रॉले की टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गई है। धार जिले में महाकाल से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन भी दुर्घनाग्रस्त हो गया है। इसमें भी एक श्रद्धालु की मौत हुई है। 

पुनासा-सनावद हाईवे पर ट्राॅले से भिड़ी कार 
खंडवा में शनिवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ट्रॉले में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 2 की हालत गंभीर बनी हुई। पुनासा-सनावद हाईवे पर हुआ यह हादसा काफी बीभत्स है, लेकिन कार सवार डेढ़ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर फरार हो गया।

MP News: रीवा-प्रयाग मार्ग पर महाकुंभ यात्रियों की भीड़, जाम से यात्री परेशान; प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट

संगम स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग महाराष्ट्र से महाकुंभ मेले आए थे। संगम स्नान के बाद लौट रहे थे। 

गुजरात के श्रद्धालुओं का धार में एक्सीडेंट 
धार जिले के उज्जैन-बदनावर फोरलेन में महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की कार (GJ 10 एफ 8278) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हैं। सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

Similar News