News in Brief, 18 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 18 November : मध्यप्रदेश में सोमवार (18 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।;

Update:2024-11-18 08:28 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ेंMP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
  • whatsapp icon

News in Brief, 18 November : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

टीकमगढ़ में महिला टीआई को जड़ा थप्पड़
टीकमगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक युवक ने महिला टीआई अनुमेहा गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया। बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में कंचनपुरा गांव निवासी घुरका पुत्र शिवलाल लोधी (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को सुबह 6 बजे दे दी, लेकिन पुलिस 10.30 बजे के बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई तो महिला थाना प्रभारी भड़क गईं और युवक थप्पड़ जड़ दिया। इस पर युवक ने भी बिना देर किए तमाचा जड़ दिया। 

शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ पहुंची बाबा महाकाल 
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर परिवार के साथ बाबा महाकाल को भेंट चढ़ाई।   

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर 54 लाख ठगे
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 54 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गोरखपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बताया कि हाथीताल निवासी महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा के बेटे को देहरादून मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर बदमाशों ने 54 लाख ऐंठ लिए। सीट न मिलने पर रकम भी नहीं लौटाई। 

नक्सली हमले में पुलिस जवान घायल, CM ने जाना हालचाल 
बालाघाट जिले में रविवार (17 नवम्बर) को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आरक्षक शिव कुमार शर्मा घायल हो गए हैं। सीएम मोहन यादव ने उनके बेहतर उपचार के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा, घायल जवान का इलाज सरकारी व्यय पर होगा। कुन्दुल पहाड़ी जंगल क्षेत्र में 12 से 15 नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।  

CM मोहन यादव महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी सभाएं 
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार 18 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह 9.30 बजे भोपाल से मुंबई रवाना होंगे। 11.15 बजे महाराष्ट्र की कलिना विधानसभा में रोड-शो और जनसभा करेंगे। 12 बजे धारावी विधानसभा, 2 बजे साईन कोलीवाड़ा विधानसभा और 3 बजे घाटकोपर में रोड-शो और जनसभा होगी। सीएम शाम 4.35 बजे जबलपुर के महाकौशल विज्ञान मेले और आरोग्य एक्सपो के समापन में शामिल होंगे। रात को भोपाल लौटेंगे।

सोयाबीन में नमी होने पर भी मिलेगी MSP
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सोयाबीन में नमी होने के बाद भी उसे एमएसपी (MSP) पर खरीदा जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आदेशानुसार 15 परसेंट नमी वाला सोयाबीन भी MSP पर खरीदा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल, 18 नवंबर: कैसा रहेगा मेष से मीन वालों के लिए दिन?; पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

चित्रकूट में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 दुकानें खाक 
सतना जिले के चित्रकूट में रविवार रात एलपीजी सिलेंडरों में ब्लास्ट से आग लग गई। आग से आसपास की 5 दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्रमोद वन के पास हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का महौल बना रहा। 

Similar News