News in Brief, 16 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 16 January: मध्यप्रदेश में गुरुवार (16 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 16 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

CM मोहन यादव 7वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ
सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शहडोल में 7वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे और औद्योगिक विकास की सौगात देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम प्रदेश के जुड़े मुद्दों पर कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चर्चा कर सकते हैं।
बता दें कि अब तक 20 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इंडस्ट्री में आने वाले उद्योगपतियों के लिए खास इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार युवाओं को स्व-रोजगार के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। निवेशकों की सुविधा के लिए हर जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर प्रारंभ किए गए हैं।

बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर नाग अर्पित कर त्रिपुंड, त्रिशूल और रुद्राक्ष की माला से राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

गेहूं खरीदी के लिए 20 जनवरी से होगा किसानों का पंजीयन
भोपाल। गेहूं खरीदी के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 20 जनवरी से शुरू होगा। गेहूं खरीदी के लिए 4 हजार उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। गत वर्ष 3800 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाएं। किसानों को गेहूँ उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू करें। क्वालिटी कंट्रोल में जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगायें। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिए मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब गेहूं की खरीदी रुकेगी।

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
राजधानी भोपाल के मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) में यूके, जर्मनी के बाद जापान भी सहयोगी देश होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद 27 जनवरी को जापान जाएंगे। 1 फरवरी तक जापान के अलग-अग शहरों में निवेशकों से चर्चा कर एमपी के लिए निवेश की संभावनाएं तलासेंगे और उद्योगपतियों को न्यौता देंगे। इसके पहले वह यूके व जर्मनी की यात्रा कर निवेशकों को न्यौता दे चुके हैं। उधर सरकार ने तय किया है कि उद्योग लगाने में निवेशकों को अड़चनें न हो, इसलिए 11 विभागों की 21 नीतियां बदली जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 16 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

MP में बने 12 लाख वयवंदना कार्ड, उज्जैन सबसे आगे
मध्यप्रदेश में अब तक 4 करोड़ 20 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड (वयवंदना कार्ड) की प्रगति में मध्यप्रदेश शीर्ष पर है। अब तक मध्यप्रदेश में 12 लाख 11 हजार 527 वयवंदना कार्ड वितरित किए गए हैं। उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा 68 हजार 573, इंदौर में 65 हजार 505, बालाघाट में 50 हजार 405, राजगढ़ में 44 हजार 560 और छिंदवाड़ा में 41 हजार 687 कार्ड वितरित किए गए हैं।

PM मोदी ने मध्यप्रदेश के 3 युवाओं की प्रतिभा को सराहा
विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग में मध्यप्रदेश के युवाओं ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के तीन प्रतिभागी युवाओं की प्रतिभा की सराहना की। बता दें कि 11-12 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के 45 प्रतिभागियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया। तीन प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इनमें जिज्ञासा जैन (जबलपुर) ने शिक्षा और सशक्तिकरण पर दृष्टिकोण। अभिषेक सुमन (विदिशा) ने युवाओं की भूमिका पर विश्लेषण। और अंतरिक्ष जैन (इंदौर) ने आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार विषय पर अपनी बात रखी।

अपडेटेड रिटर्न के लिए आज से देना होगा 25 फीसदी अधिक टैक्स
कर निर्धारण वर्ष 2024-25 की आयकर रिटर्न भरने की बड़ी हुई अंतिम तिथि 15 जनवरी को समाप्त हो गई। अब अगर कोई व्यक्ति इस वर्ष का अपना आयकर रिटर्न भरना चाहता है तो उसे अपडेटेड रिटर्न के रूप में भर सकता है, जिस पर 25% अधिक कर चुकाना होगा। पूर्व में इस वर्ष की आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी लेकिन नोटिफिकेशन जारी कर इसे 15 जनवरी तक बढ़ा दिया था। इस तारीख तक कोई व्यक्ति अपनी रिटर्न भर सकता था या पहले से भरी हुई रिटर्न को संशोधित कर सकता था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story