News in Brief, 22 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 22 November : मध्यप्रदेश में शुक्रवार (22 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 22 November: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

CM मोहन आज नागपुर जाएंगे
सीएम मोहन यादव शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर जाएंगे। सीएम सुबह 9.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे राजधानी भोपाल वापस लौटेंगे। शाम 5 बजे कलेक्टर कमिश्नर की वर्चुअली बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे निजी कॉलेज में पुष्कर उत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके और जर्मनी जाएंगे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। सीएम के विदेश दौरे से उद्योगों की नई राहें भी खुल सकती हैं। खासतौर पर नवकरणीय ऊर्जा में नई और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ इलेक्टि्रकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास तेज हो सकती हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान म्यूनिख स्थित एसएफसी एनर्जी और स्टटगार्ड में लैप ग्रुप की फैक्ट्री को देखने जाएंगे। एसएफसी एनर्जी मेथेनॉल और हाइड्रोजन फ्यूल सेल बनाने की वर्ल्ड लीडर है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में बनेगी पहली मेडिसिटी : मेडिकल कॉलेज, हाॅस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज सहित मिलेंगी यह सुविधाएं

समर्थन मूल्य पर ज्वार और बाजरा की खरीदी आज से होगी
मध्यप्रदेश में ज्वार और बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुक्रवार से होगी। जबकि धान 20 दिसंबर से खरीदा जाएगा। ज्वार मालदण्डी 3421 रुपये, ज्वार हाईब्रिड 3371 रुपये और बाजरा 2625 प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। अनाज की गुणवत्ता के आधार पर खरीदी होगी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए बाजरा के लिए 9 हजार 854 और ज्वार के लिए 5 हजार 933 किसानों ने पंजीयन कराया है। उपज बेचने वाले किसानों को समय से भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। किसान किसी भी तरह की असुविधा की स्थिति में राज्य स्तर कंट्रोल-रूम के टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 22 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

एमपी में जल्द शुरू होगी सरकारी लोक परिवहन सेवा
मोहन सरकार बंद पड़ी सरकारी लोक परिवहन सेवाओं को व्यापक स्तर पर शुरू करेगी। यह सेवा पहले ही दिन से पूरे एमपी को कवर करेगी और रेलवे की तरह दूसरे राज्यों के भी कई शहरों को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुझाव पर प्राथमिक प्रस्ताव में यह बदलाव किया जा रहा है। पूर्व में तैयार शुरुआती प्रस्ताव के तहत प्रदेश के कुछ ही आदिवासी बाहुल्य जिलों और संभागों में सेवा बहाल करने की योजना थी। राज्य के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार व्यापक स्तर पर उक्त सेवा को शुरू करने जा रही है। समूचे राज्य को कवर करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

वार्ड और मोहल्ला समितियों का गठन करेगी कांग्रेस
उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने अब संगठन पर फोकस किया है। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अब वार्ड, मोहल्ला कमेटियों का गठन किया जाएगा। रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने के साथ निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को हटा कर नए लोगों को मौका दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों का अधिवेशन 2025 में होगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति और फिर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिए गए। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कार्यसमिति मैराथन बैठक चार घंटे से अधिक समय तक चली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story