News in Brief, 24 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 24 January: मध्यप्रदेश में शुक्रवार (24 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।;

Update: 2025-01-24 02:13 GMT
MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
  • whatsapp icon

News in Brief, 24 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

मालिक के मौत से दुखी तोते ने त्यागे प्राण 
बेजुबान परिंदे के साथ इतना आत्मीय रिश्ता बिरला ही देखने को मिलता है। गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में सरकारी स्कूल में हेडमास्टर रहे 78 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साहू की लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मौत हो गई। इस घटना से आहत उनके पालतू तोते ने भी उनकी मौत के कुछ ही घंटों बाद प्राण त्याग दिए। रिटायर्ड हेडमास्टर लक्ष्मी नारायण को पशु-पक्षियों से विशेष लगाव था। उन्होंने घर में गाय और तीन तोते पाल रखे थे। इनमें गोपाल नाम के ताते से उन्हें विशेष लगाव रहा। शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण का अंतिम संस्कार उनके तोते के साथ विधि-विधान से किया गया।

महेश्वर में आज मोहन सरकार, खुलेगा सौगातों का पिटारा 
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पहली बार कुशल महिला शासिका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में साल 2025 की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक शुक्रवार को करने जा रही है। सरकार यहां से जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोलेगी। यहीं से धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी की नींव पड़ सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने वाले महिला कल्याण मिशन को मंजूरी का अनुमान है। टेक्सटाइल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग को गति देने की दिशा में भी नए निर्णय लिए जा सकते हैं। महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जा रही है। 

बाबा महाकाल फूलों और ड्राई फ्रूट से दिव्य शृंगार 
श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर फूलों और ड्राई फ्रूट से दिव्य शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। 

उद्यानिकी फसलों के लिए होगी MP में अलग से मंडी
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए उद्यानिकी फसलें आर्थिक समृद्धि में सहायक बन रही हैं। जिसके कारण उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बिक्री और खरीदी के लिए अलग मंडी की जरूरत महसूस होने लगी है। जिसे देखते हुए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने उद्यानिकी बोर्ड की बैठक में गुरुवार को अफसरों से कहा कि एक महीने में सर्वे कर रिपोर्ट दें। बता दें कि 11 कृषि उपज मंडी इंदौर, बुरहानपुर, शाजापुर, मंदसौर, उज्जैन, बदनावर, रतलाम, नीमच, भोपाल, जावरा और शुजालपुर, जिनमें एक लाख टन से अधिक उद्यानिकी फसलों की आवक हो रही है, ऐसी मंडियों में प्रथम चरण में बोर्ड बनाकर उद्यानिकी फसलों के विक्रय के लिए पृथक से परिसर बनेगा। 

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 24 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

महू में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राहुल-प्रियंका आएंगे 
बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन होने वाला है। कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता महू में होंगे। यहीं से जय भीम, जय बापू, जय संविधान अभियान की शुरुआत करेंगे। अब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने पर सहमति बन चुकी है। सोनिया गांधी का आना अभी तय नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी मेंबर, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम भी शामिल होंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया।  

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक पंजीयन
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन के लिये ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। गेहूँ उपार्जन के लिये समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

Similar News