News in Brief, 2 March: मध्य प्रदेश [MP] रविवार की बड़ी खबरें, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 2 March: मध्यप्रदेश में रविवार (2 मार्च) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।;

Update: 2025-03-02 02:23 GMT
MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
  • whatsapp icon

News in Brief, 2 March: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

CM मोहन यादव कटनी जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9.30 बजे उज्जैन से भोपाल आएंगे। 10 बजे सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। 11 बजे कोलार में इस्कॉन मंदिर के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। 12 बजे सीएम हाउस में किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.55 बजे सीएम भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 4 बजे कटनी में औद्योगिक विकास के संबंधित बैठक लेंगे। शाम 5.55 पर कटनी से जबलपुर होते हुए भोपाल लौटेंगे। 

कुबेरेश्वर में रुद्राक्ष महोत्सव कल तक 
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव कल 3 मार्च तक चलेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दो दिन पहले ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। शनिवार को भी लाखों श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचे। महोत्सव में 13 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ नियंत्रण के लिए इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 

इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन आज 
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन 2 मार्च को होना है। कोलार स्थित 8 एकड़ हरे कृष्ण लैंड पर यह मंदिर बनाया जा रहा है। भूमिपूजन समारोह में वर्ल्ड वाइड इस्कॉन के प्रमुख गुरुप्रसाद स्वामी, मध्यप्रदेश प्रभारी महामनदास प्रभु भी शामिल होंगे। इस्कॉन बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास प्रभु ने बताया, इस दौरान विशाल भंडारा होगा। भोजन बनाने के लिए कोलकाता, दिल्ली और जबलपुर से रसोइए बुलाए गए हैं।  
वॉट्सऐप पर खसरा-खतौनी की नकल
जमीन के खसरा-खतौनी की नकल के लिए 181 पर कॉल करें। नकल आपको एसएमएस और वॉट्सऐप पर आएगी। सीएम जनसेवा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 इसका संचालन 181 के माध्यम से किया जा रहा है। सीएम जन सेवा के माध्यम से इनमें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, खतौनी की प्रतिलिपि, चालू नक्शा की प्रतिलिपि, भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसरा, खतौनी एवं नक्शा) टोल-फ्री नंबर 181 पर एक कॉल पर से उपलब्ध कराई जा रही है।
 

Similar News