News in Brief, 29 March: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 29 March: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
भाजपा लॉन्च करेगी बूट कैंप अभियान
भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने युवा उद्यमी, इंजीनियर, डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जैसे प्रोफेसनल्स को पार्टी से जोड़ने विशेष अभियान शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 10 बजे ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स ’बूट कैंप अभियान लॉन्च करेंगे। बीजेपी इसमें 100 प्रोफेशनल्स को सियासत के गुर सिखाएगी। ट्रेनिंग भोपाल में होगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, विनयसहस्त्र बुद्धे और सांसद बांसुरी स्वराज ट्रेनिंग देंगी।
CM मोहन यादव दिल्ली जाएंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 10 बजे भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में बूट कैंप का शुभारंभ करेंगे। सुबह 9:55 बजे वह पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2:40 पर दिल्ली रवाना होंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6 वीसी के जरिए ग्वालियर के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। रात 8:10 पर भोपाल के टीटी नगर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति कल उज्जैन आएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 मार्च को MP के उज्जैन आएंगी। 30 मार्च से यहां विक्रमोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दूध उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्हें भी एमपी आने का न्यौता दिया गया है।
सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक
भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्णा के उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन अग्नि वीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क एवं अग्नि वीर ट्रेड्समैन 8वीं पास, ट्रेड्समैन, 10वीं पास, अग्नि वीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार केटरिंग जेसीओ, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों के लिए जारी किया गया है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च से 27 अप्रैल तक जमा होंगे। यह परीक्षा 120 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। एग्जाम स्कीम चयन प्रक्रिया 500 नंबर की होगी। इसमें 450 अंक की परीक्षा होगी और 50 अंक का इंटरव्यू होगा। 450 अंक को दो खंड में बांटा गया है। खंड-अ में 150 अंक के 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे। खंड-ब में 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन इसका प्रश्नपत्र सिर्फ इंग्लिश होगा। तीन घंटे में कुल 150 प्रश्नपत्र हल करने होंगे।
एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल 30 से
एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल 30 मार्च से शुरू होगा। इंदौर को जेवर (उत्तरप्रदेश) और गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए नई फ्लाइट मिलेंगी। दिल्ली, पुणे और गोवा रूट पर भी एक-एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होंगी। इंदौर से शारजाह फ्लाइट के समय में बदलाव होगा। 30 मार्च से शारजाह फ्लाइट सवा घंटे पहले रवाना होगी
डायल-112 पर मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
मध्य प्रदेश में फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) की पहचान डायल-100 की जगह डायल-112 से होगी। इसे नेशनल इमरजेंसी नंबर-112 से जोड़ा गया है। ताकि, लोग कन्फ्यूज न हों। इमरजेंसी के लिए अलग-अलग नंबर याद न रखने पड़ें। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पहले से यह व्यवस्था लागू है। डायल 100-नंबर पर आने वाले कॉल भी डायल-112 के कंट्रोल रूम में लैंड होंगे। और जरूरत के हिसाब से मेडिकल इमरजेंसी या फायर ब्रिगेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
31 से पहले निपटा लें आयकर संबंधित काम
इनकम टैक्स भरने वालों के लिए 31 मार्च महत्वपूर्ण दिन है। आयकर संबंधित काम 31 से पहले निपटा लें। अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से ज्यादा है और 15 मार्च तक एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त नहीं चुकाया तो सेक्शन 234सी के तहत ब्याज देना पड़ सकता है। 31 मार्च से पहले 90 फीसदी टैक्स देनदारी चुकाना अनिवार्य किया गया है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 अप्रैल से
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 20 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षक (विषय-खेल, संगीत-गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन वादन और नृत्य) के पदों के लिए परीक्षा होगी। दोनों विभाग में 10 हजार 758 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
जयपुर की फ्लाइट 30 मार्च से होगी बंद
भोपाल से जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मार्च से 30 जून तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। भोपाल-जयपुर फ्लाइट 2 साल पहले शुरू हुई थी। 78 सीटर इस एयरक्राफ्ट को पर्याप्त यात्री मिल रहे थे। इंडिगो सूत्रों के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते यह फ्लाइट बंद की गई है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS