News in Brief, 7 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 7 February: मध्यप्रदेश में शुक्रवार (7 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 7 February: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

इंदौर में भीषण हादास, 4 की मौत, 17 घायल
इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की टक्कर से ट्रैवलर और बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त लोग महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन आज
मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी आज आज भोपाल सहित सभी जिलों में आंदोलन करेंगे। पुरानी पेंशन सहित 51 सूत्रीय मांगों को लेकर वह हर जिले में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। भोपाल में सतपुड़ा भवन के बाहर हजारों कर्मचारी जुटेंगे और सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इनकी प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई भत्ता, पदोन्नति, वाहन और गृह भत्ते में वृद्धि शामिल है।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को अमेरिका में भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध प्रदर्शन करेगी। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर दोपहर 2 बजे कांग्रेस प्रदर्शन होगा। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

CM मोहन यादव करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आईपीएस मीट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12: 15 बजे मां उमिया के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 12:30 बजे तापी मेगा रिचार्ज योजना, लोहघोघरी योजना की समीक्षा और 2:30 बजे स्थानांतरण नीति के पालन की समीक्षा करेंगे। 3:45 पर सत्य साईं महिला विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।

40 साल बाद हटाई जाएंगी 110 दुकानें
भोपाल के मोती नगर इलाके में स्थित 110 दुकानों पर बुल्डोजर चलेगा। प्रशासन ने देर रात कार्रवाई के लिए अनाउंसमेंट किया है। 40 साल पहले यह दुकानें रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गईं थीं। पास में मोतीनगर बस्ती भी बसी है। अब कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 7 February: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

विधानसभा का बजट सत्र होगा पेपरलेस
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र पेपरलेस होगा। हर विधायक की टेबल पर टैबलेट और डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएगी। इसमें उन्हें सिंगल क्लिक में जरूरी जानकारी मिलेगी। प्रश्नकाल में सवाल और उनके जवाब भी स्क्रीन पर ही उपलब्ध होंगे। ई-विधान परियोजना को लागू करने का पूरा काम राष्ट्रीय सूचना केंद्र की देखरेख में किया गया है। बजट सत्र से पहले विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story