MP Vacancy calendar 2025: एमपी में सरकारी नौकरियों की भरमार, 15 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

MP Vacancy calendar 2025: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए साल 2025 में सरकारी नौकरियों का सुनहरा अवसर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इसके अलावा, 15 प्रमुख परीक्षाओं के लिए कैलेंडर भी जारी किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2025 से शुरू होगी जो दिसंबर तक चलेगी। इस भर्ती में स्कूल शिक्षक, आईटीआई, वन, पुलिस, जेल, महिला-बाल विकास, और स्वास्थ्य विभाग जैसे क्षेत्रों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
शिक्षकों की होगी भर्ती:
ईएसबी ने माध्यमिक शिक्षकों के लिए 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें खेल, गायन-वादन, नृत्य और अन्य विषय विशेषज्ञों की चयन परीक्षा भी होगी। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षकों के लिए भी चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी, हालांकि पदों की संख्या अभी तय नहीं है। इसके अलावा, नर्स के 2267 पदों पर भर्ती भी की जाएगी।
सीधी भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कहा था कि एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत ऊर्जा विभाग से हो चुकी है, जिसने 2573 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों के लिए उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल को रिक्वायरमेंट भेजी जा चुकी है और विभागों ने भर्ती के प्रस्ताव भी भेज दिए हैं।
एग्जाम का नाम | पदों की संख्या | डेट |
स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती | 2267 | 15 फरवरी |
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक | 426 | फरवरी 2025 |
सहायक वर्ग 3 | 500 | मार्च 2025 |
माध्यमिक शिक्षा | 10,000 | मार्च 2025 |
प्राथमिक शिक्षा | तय नहीं | अप्रैल 2025 |
समूह 1 उप समूह 1 | 247 | अप्रैल 2025 |
समूह 1 उप समूह 3 | 248 | अप्रैल 2025 |
समूह 2 उप समूह 1 | तय नहीं | मई 2025 |
समूह 2 उप समूह 3 | 248 | मई 2025 |
समूह 2 उप समूह 4 | 631 | मई 2025 |
एसआई, प्रधान आरक्षक | 91 | अगस्त 2025 |
वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी | 233 | सितम्बर 2025 |
समूह 3 – उपयंत्री | 150 | नवम्बर 2025 |
आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी | तय नहीं | दिसम्बर 2025 |
उच्च माध्यामिक शिक्षक पात्रता परीक्षा | तय नहीं | दिसम्बर 2025 |
35 विभागों में 54 हजार से ज्यादा पद खाली:
सरकार को अब तक 35 विभागों में 54 हजार 410 पद खाली होने की जानकारी मिली है। ये पद ऐसे हैं, जहां आउटसोर्स या संविदा पदों के बजाय सीधी भर्ती के लिए पद रिक्त हैं। विभिन्न विभागों ने 18 हजार 388 पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव भेजे हैं, जिनमें बैकलॉग और सीधी भर्ती दोनों प्रकार के पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
वर्तमान में राज्य सरकार 3 हजार 675 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चला रही है। इन पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल और एमपीपीएससी को निर्देश दिए गए हैं। विभागों से भेजे गए प्रस्ताव के बाद, अब ईएसबी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS