Logo
Madhya Pradesh Today Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम अब बदल गया है। ठंड से लोगों को राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में सूबे के जिलों में रात का पारा बढ़ा है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

Madhya Pradesh Today Weather News: 30 January 2024: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार ही बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को ग्वालियर को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में बादल छा रहे हैं। 

5 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। इससे 5 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 6-7 फरवरी की रात से पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़कने के आसार है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

खजुराहो सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि अधिकतम तापमान खंडवा में 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पचमढ़ी (7.8°), खजुराहो (8.8°), राजगढ़ (9.0°), दतिया (9.2°), नौगांव (9.5°) में ही सोमवार रात पारा 10° से कम रहा है। सोमवार को दिन में दतिया (22.2°), पचमढ़ी (22.6°), ग्वालियर (22.8°) को छोड़ प्रदेश के बाकी शहरों में अधिकतम तापमान 25° से ज्यादा रहा।

CH Govt hbm ad
5379487