भोपाल (आशीष नामदेव): दक्षिण कोरिया में मिसेज यूनिवर्स 2024 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भोपाल की नेहा तिवारी भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। इससे पहले नेहा ने मिसेज सेंट्रल इंडिया में सिल्वर कैटेगरी का खिताब जीता था और मिसेज इंडियन ओशन का खिताब भी नेहा जीत चुकी हैं। नेहा भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण कोरिया रवाना हो गईं। यह प्रतिष्ठित मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच दक्षिण कोरिया में आयोजित की जा रही है। 

2 बच्चों की मां हैं नेहा तिवारी 
नेहा तिवारी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह 2 बच्चों की मां भी हैं। नेहा ने अपनी दोनों तरफ की जिम्मेदारियों को बखूबी निभााय। मिसेज यूनिवर्स के राष्ट्रीय निदेशक फराह अनवर ने नेहा की काफी मदद की। नेहा ने साल 2023 में मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिसेज इंडियन ओशन का खिताब भी अपने नाम किया। यह उनके जीवन में मील का पत्थर साबित हुआ।