Special Train: मुम्बई सेंट्रल-कटिहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, भोपाल के संत हरदाराम नगर, विदिशा, बीना में भी स्टॉपेज

Prayagraj News, Maha Kumbh 2025, trains cancelled
X
प्रयागराज की यात्रा मुश्किल: महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने कैन्सिल की 100 से अधिक ट्रेनें; देखें सूची 
मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन 22 और 29 मार्च को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी। संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

Summer Special Train: समर सीजन में मुंबई से यूपी-बिहार आने वाले यात्रियों के समर स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इस ट्रेन का स्टॉपेज भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना स्टेशन में दिया गया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है। 22 और 29 मार्च को यह मुंबई सेंट्रल स्टेशन से शुरू होगी।

मुम्बई-कटिहार स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

  • गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल कटिहार होली विशेष ट्रेन 22, 29 मार्च 2025 को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 03:00 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 04:08 बजे विदिशा, सुबह 05:53 बजे बीना एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे कटिहार स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल होली विशेष ट्रेन 25 मार्च एवं 1 अप्रैल 2025 को रात 00:15 बजे कटिहार स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 01:30 बजे बीना, रात 02:38 बजे विदिशा, रात 03:50 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 18:40 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर स्टॉपेज
मुंबई सेंट्रल, बोरिवली, वापी, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ओरई, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिजार्पुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story