Logo
Narendra Modi Oath Ceremony Live: दिल्ली में नरेंद्र मोदी आज शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश के संभावित नामों में विदिशा सांसद शिवराज सिंह और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे ऊपर है।

Narendra Modi Oath Ceremony Live: दिल्ली में नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह 8:10 बजे एयर इंडिया विमान से भोपाल से दिल्ली पहुंचे। शिवराज के साथ पशुपालन मंत्री लखन पटेल भी साथ थे। दिल्ली में मोदी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश के संभावित नामों में विदिशा सांसद शिवराज सिंह और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे ऊपर है। शिवराज मध्यप्रदेश भवन में अन्य सांसदों से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी के आवास पर चाय पर बैठक में शामिल हुए। 

भारत का संकल्प पूरा होगा और देश विश्वगुरु बनेगा

तीसरी बार सरकारी अच्छी चलेगी 
दिल्ली में मध्य प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। यह तीसरी बार की सरकार बहुत अच्छी चलेगी। 

सीएम मोहन कुछ देर में पहुंचेंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश के सभी सांसद दो दिन से दिल्ली में ही मौजूद हैं। चर्चा है कि धार से दूसरी बार की सांसद सावित्री ठाकुर भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं। सावित्री प्रधानमंत्री आवास पर चाय पार्टी में शामिल हुईं। मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। 

गणेश सिंह का नाम की भी चर्चा 
बीजेपी न्यू जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का दिन है। नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान का मंत्री बनना तय है। मैंने उन्हें बधाई दी है। गणेश सिंह का भी नाम चल रहा है।

किसे कौन सा पद दिया जाएगा यह अभी साफ नहीं 
शिवराज और सिंधिया की जगह कैबिनेट में पक्की मानी जा रही है।  इसके अलावा खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और धार सांसद सावित्री ठाकुर का नाम भी जोरों से चल रहा है। हालांकि, किसे कौन सा पद दिया जाएगा यह अब तक साफ नहीं हो सका है। 

मोदी मंत्रिमंडल की संभावित सूची 

  • -राजनाथ सिंह
  • -अमित शाह
  • -नितिन गड़करी
  • -शिवराज सिंह चौहान
  • -ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 
  • -अर्जुन मेघवाल
  • -अन्नामलाई
  • -किरण रिजिजू
  • -मनोहर खटटर
  • -राव इंद्रजीत
  • -सर्वानंद सोनोवाल 
  • -कमलजीत सहरावत
  • -रक्षा खडसे

कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया 
एक जनवरी 1971 को जन्मे ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। माधवराव भी गुना सीट से जीतकर संसद पहुंचते थे। 30 सितंबर 2001 को प्लेन दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। सिंधिया ने एमबीए तक की शिक्षा हासिल की है। परिवार  में पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, बेटा महानआर्यमन सिंधिया और बेटी अनन्याराजे सिंधिया है। पिछली बार मोदी कैबिनेट में केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन, इस्पात मंत्री बनाया गया था। 

पांचवीं बार बने सांसद 
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ा। सिंधिया ने 9 लाख 19 हजार 515 वोट हासिल कर कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 5.38 लाख वोटों से हराया। यादवेंद्र 3.80 लाख वोट ही हासिल कर पाए। इस जीत के बाद  सिंधिया पांचवीं बार सांसद बने। 2002, 2004, 2009, 2014 का चुनाव जीते। 2019 में भाजपा के केपी यादव से सिंधिया गुना से चुनाव हारे थे। इसके बाद 11 मार्च 2020 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। राज्यसभा सदस्य बने। पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं।

शिवराज के बारे में सबकुछ 
शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था। 64 साल के शिवराज ने इस बार विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 8.21 लाख वोटों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ शिवराज छठवीं बार सांसद बने। पहली बार 1991 में सांसद बने थे। 2005 से 2023 तक चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लंबा प्रशासनिक अनुभव और संघ के करीबी हैं। शिवराज ने पोस्ट ग्रेजुएट हैं। परिवार  में पत्नी साधना सिंह, दो बेटे कार्तिकेय और कुणाल हैं। 

5379487