Logo
Navratri 2024: मध्य प्रदेश के भोपाल में 1500 से अधिक झांकी-पंडाल सजाए गए हैं। लाखों श्रद्धालु मातारानी के दर्शन को उमड़ रहे हैं। हम आपको भोपाल की सबसे खास 10 झांकियों के बारे में बता रहे हैं। जानें खासियत और खूबसूरती।

Navratri 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की धूम है। चारों ओर आस्था और भक्ति की बयार बह रही है। लोगों का उत्साह चरम पर है। 425 वर्ग किमी में फैले भोपाल में एक से दूसरे सिरे तक 1500 से अधिक पंडाल और देवी प्रतिमाएं विराजमान हैं। पंडालों और मंदिरों में मां की आराधना विधि-विधान से हो रही है। श्रद्धालु मातारानी के दर्शन को उमड़ रहे हैं। हम आपको भोपाल की सबसे खास 10 झांकियों के बारे में बता रहे हैं। हर झांकी की थीम अलग है। यहां आपको अयोध्या के राम मंदिर से लेकर अमरनाथ तक की झलक देखने को मिलेगी। जानिए 10 देवी पंडालों की तमाम खासियत...। 

अरेरा कॉलोनी: श्रद्धालुओं को ढाई घंटे दर्शन दे रहीं चैतन्य देवियां
अरेरा कॉलोनी ई-5 स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के क्षेत्रीय कार्यालय राजयोग भवन परिसर में चैतन्य नौ देवियों के स्वरूप की झांकी लगाई गई है। देवियों के स्वरूप में ब्रह्माकुमारी ढाई घंटे बैठती हैं। देवियां श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। यहां पर श्रद्धालु शाम 7:30 बजे से 10 बजे तक चैतन्य देवियों के दर्शन कर सकते हैं।

chaitanya deviyan

ये हैं 9 चैतन्य देवियां
बीके संगीता, बीके गंगा, बीके पूनम, बीके वैष्णव, बीके निकिता, बीके सुरभि, बीके आभा ने देवियों का स्वरूप धारण किया है। भोपाल जोन की डायरेक्टर राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी के सानिध्य में झांकी के साथ आध्यात्मिक संग्रहालय में भारत की आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी दी जा रही है।

Ram temple of Ayodhya in Bittan Market
बिट्टन मार्केट में अयोध्या के राम मंदिर की झलक। 

बिट्टन मार्केट: अयोध्या राम मंदिर
बिट्टन मार्केट में अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल को सजाने में 1 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 35 हजार स्क्वायर फीट में सजे पंडाल में 70-80 हजार लोग रोज दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कोलकाता के 40 कारीगरों ने पंडाल को तैयार किया है। भगवान राम के बचपन से लेकर धनुष विद्या तक की झांकियों को दर्शाया गया है। पंडाल में राम और उनकी चारों माताओं की झांकी बनाई गई है। दर्शाया है कि उन्होंने कैसे राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का लालन-पालन किया। 

प्रवेश द्वार पर गणेश जी विराजमान 
पंडाल में मां दुर्गा की 14 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी झांकी। 90 फीट ऊंचे पंडाल के प्रवेश द्वार पर गणेश जी विराजमान हैं। झांकी के तीन भाग हैं। एक में मां प्रतिमा, दूसरे में राम-जानकी और तीसरे भाग में रामलला की लीलाओं से जुड़े प्रसंगों की 47 प्रतिमाएं। इनमें भगवान राम के जन्म, रावण से युद्ध, अश्वमेध यज्ञ का प्रसंग श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा। 

Barkheda Pathani
 बरखेड़ा पठानी में मां वैष्णो देवी और खाटू श्याम का दरबार सजा है।

बरखेड़ा पठानी: वैष्णो देवी और खाटू श्याम का दरबार 
बरखेड़ा पठानी में मां वैष्णो देवी और खाटू श्याम का दरबार सजा है। जय मां भवानी धर्म जागृति मंच समिति ने 35 लाख रुपए सर्च कर झांसी को सजाया है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ वैष्णो देवी की तीन पिंडियों के दर्शन होंगे। खाटू श्याम के मंदिर का स्वरूप भी बनाया है। भैरव बाबा के दर्शन भी होंगे। 55 हजार वर्ग फीट में बने पंडाल की ऊंचाई है। 

Nagchandreshwar of UP
एमपी नगर जोन-2 में उत्तर प्रदेश के नागचंद्रेश्वर की झलक देखने को मिलेगी।

एमपी नगर जोन-2: यूपी के नागचंद्रेश्वर की झलक 
एमपी नगर जोन-2 में उत्तर प्रदेश के नागचंद्रेश्वर की झलक देखने को मिलेगी। महाराणा प्रताप व्यापारी उत्सव समिति ने ₹15 लाख रुपए खर्च कर झांकी तैयार की है। झांकी में नागचंद्रेश्वर के प्राचीन मंदिर की प्रतिकृति। मां दुर्गा के साथ भगवान श्रीराम का स्वरूप भी सजाया गया है। झांकी को देखने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। 70 फीट ऊंची झांकी तैयार करने में 45 दिन लगे हैं।  

Amarnath cave
विजय मार्केट में अमरनाथ की गुफा में ठंडक का अहसास।  

विजय मार्केट: अमरनाथ की गुफा
बीएचईएल के पास विजय मार्केट में अमरनाथ की गुफा बनाई गई है। दुर्गा उत्सव समिति द्वारा तैयार करवाई गई झांसी में अमरनाथ गुफा की प्राकृतिक ठंडक का अहसास होता है। 30 लाख रुपए में तैयार हुई झांकी में गणेश जी, हनुमान जी और शेषनाग के दर्शन के बाद ही बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। यहां प्रवेश करते ही ठंडक का अहसास होगा। 65 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल  में तैयार हुई झांकी की ऊंचाई 55 फीट है।

Hinglaj Mata Temple of Pakistan in New Market
न्यू मार्केट में पाकिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर

न्यू मार्केट: पाकिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर 
न्यू मार्केट में पाकिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर की झांकी सजाई गई है। अखंड भारत की थीम पर आधारित पाकिस्तान में विराजमान माता हिंगलाज और योगिनी माता की प्रतिकृति वाला पंडाल आकर्षण का केंद्र है। यह इकलौता पंडाल है जिसमें मां के मंदिर रूपी गुमंद पर तिरंगा और धर्म ध्वज लहराया जा रहा है। यहां मां के नौ स्वरूप, गोरखनाथ, शिव दरबार सहित 17 प्रतिमाओं के दर्शन होंगे। झांकी को 24 कारीगरों ने 45 दिन में तैयार किया है। न्यू मार्केट समिति ने 40-45 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाया है। रोज यहां 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहे हैं।

Kotra Sultanabad Maa Patal Bhairavi
कोटरा के सुल्तानाबाद में पाताल भैरवी की झांकी

कोटरा सुल्तानाबाद: स्वर्ग और नरक की झलक
कोटरा के सुल्तानाबाद में मां पाताल भैरवी की झांकी सजाई गई है। झांकी में स्वर्ग और नर्क की झलक दिखाई गई है। पाताल भैरवी उत्सव समिति ने ₹45 लाख खर्च कर झांकी तैयार की है। यहां महलनुमा पंडाल में स्वर्ग और नर्क की झलक दिखाई देगी। गुरिल्ला के मुख से प्रवेश मिलता है। राजस्थानी थीम पर बनी झोपड़ियों (हट) में 12 ज्योतिर्लिंग विराजमान हैं। गुफा में मां पाताल भैरवी और मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची झांकी है। नर्क के भयावह नजारे देखने को मिलेंगे।  स्वर्ग में राधा कृष्ण के दर्शन होंगे।  झांकी को 2 माह में तैयार किया है। 

number 10 market
10 नंबर बाजार में डिजनीलैंड थीम पर सजा पंडाल। 

10 नंबर मार्केट: डिजनीलैंड थीम पर सजा पंडाल 
10 नंबर मार्केट में बच्चों के लिए खास डिजनीलैंड थीम पर पंडाल बनाया गया है। 20 कलाकारों ने झांकी को तैयार किया है। झांकी को सजाने में 40-45 लाख रुपए खर्च हुए हैं। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने झांकी सजाई है। बच्चों को यहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के अलावा उनके डिजनीलैंड के सभी कैरेक्टर देखने को मिलेंगे। यहां पर प्रवेश द्वारा पर श्रद्धालुओं का स्वागत मिकी माउस, डोनल्ट डक सहित अन्य कैरेक्टर करेंगे। यहां पर झांकी में हल्क, स्पाइडर मैन, सहित अन्य कैरेक्टर के साथ बच्चे सेल्फी ले सकेंगे। 75 फीट ऊंची झांकी को देखने रोज हजारों लोग पहुंच रहे हैं।  

Tila Jamalpur
टीला जमालपुर में राम लोक की थीम पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजा।

टीला जमालपुर में बना राम लोक 
भोपाल के टीला जमालपुर में राम लोक की थीम पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। 2000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनी इस झांकी में मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची मूर्ति विराजी है। साथ ही अलग अलग झांकियों में भगवान राम के विभिन्न लीलाओं को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन आहूजा ने बताया कि झांकी बनवाने में करीब 35 लाख का खर्च आया है।

बैरागढ़: काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर 
बैरागढ़ के गिदवानी पार्क में काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर की थीम पर झांकी तैयार की गई है। यंग जनरेशन सेवा समिति ने ₹25 लाख खर्च कर झांकी को सजाया है।  झांकी में काठमांडू के पशुपतिनाथ की तर्ज पर पंडाल सजाया है। मां भगवान शिव की तपस्या में रत दिखाई गई हैं। 7 प्रतिमाओं से मां की तपस्या दिखाई गई है। 89 फीट ऊंचे पंडाल को सजाने में 45 दिन लगे हैं। झांकी को देखने रोज हजारों लोग पहुंच रहे हैं।

5379487